फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana board to hold exams for secondary, senior secondary classes from April 20

Haryana Board Exam 2021: 20 अप्रैल से होंगी हरियाणा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं

Wed, 10 Feb 2021 12:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana board to hold exams for secondary, senior secondary classes from April 20
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

Haryana Board Exam 2021: हरियाणा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी।  इस बात की जानकारी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने दी है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए बीएसईएच (BSEH) ने पहले से ही 30 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती की है। हरियाणा बोर्ड ने सीबीएसई की तर्ज पर सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की है। वहीं, प्रश्नपत्र में 50 फीसदी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जम्मू: अप्रैल से शुरू होंगी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं
विज्ञापन


दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाएं तीन घंटे की जगह ढाई घंटे की होंगी। डॉ जगबीर सिंह ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 45 दिनों की देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा में 3 मई से शुरू होंगी दसवीं की परीक्षाएं, ये रहा पूरा शेड्यूल
 

दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।हरियाणा बोर्ड ने अभी डेटशीट जारी नहीं की है।

इसे भी पढ़ें-यूपीएससी सिविल सेवा: अभ्यर्थियों को अतिरिक्त मौका देने के पक्ष में नहीं है केंद्र सरकार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed