छात्रों को सख्त निर्देशः रैगिंग की तो रद्द होगा दाखिला, नहीं मिलेगी डिग्री, अभिभावक भी देंगे शपथपत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिलों का दौर लगभग पूरा हो चुका है। अब नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षाओं के संचालन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में रैगिंग की घटनाएं रोकने के लिए विश्वविद्यालय सख्त रुख अख्यतियार कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने भी रैगिंग और छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने की तैयारी कर ली है। विश्वविद्यालय के अनुसार, दिल्ली पुलिस, डीएमआरसी और डीटीसी के साथ बैठक में योजना तैयार की गई है। इसके तहत क्या फैसले लिए गए, रैगिंग रोकने के लिए डीयू क्या करेगा, ये सभी जरूरी बातें आगे पढ़ें...
- रैगिंग की शिकायत के लिए हर कॉलेज में ड्रॉप बॉक्स होंगे।
- नॉर्थ व साउथ कैंपस में ज्वाइंट कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा यूजीसी का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
- कॉलेज में रैगिंग, यौन शोषण से संबंधित कमेटी के गठन और जल्द इसकी गतिविधियां शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
- बसों और मेट्रो में भी रैगिंग के नियमों के बारे में बताया जाएगा।
- हर स्टूडेंट और उनके अभिभावक को एंटी रैगिंग शपथपत्र देना होगा। नियम तोड़ते पकड़े जाने पर डिग्री और दाखिला रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
कॉलेजों और हॉस्टल में भी सख्ती, जानें क्या है निर्देश
डीयू ने कॉलेजों और हॉस्टल में रैगिंग रोकने के लिए सख्ती बरती है। इसके तहत कई फैसले लिए गए हैं। जानें क्या दिया गया है निर्देश..
- कॉलेज, सेंटर और हॉस्टल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश तत्काल रोककर रैगिंग नियमों की जानकारी दी जाएगी।
- नए सत्र की शुरुआत में कुछ सप्ताह तक हॉस्टल में गेस्ट को रहने की अनुमति नहीं होगी। औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है।
- हर कॉलेज के बाहर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी ताकि किसी तरह की घटना ना हो।
- विश्वविद्यालय परिसर में संवेदनशील जगहों पर दिल्ली पुलिस की मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। सीसीटीवी से कैंपस की निगरानी होगी।
कहां करेंगे शिकायत
डीयू ने निर्देश दिया है कि सभी कॉलेजों में शिकायत बॉक्स रखे जाएंगे। स्टूडेंट्स इसके जरिए लिखित शिकायत कर सकते हैं। आप पुलिस नियंत्रण कक्ष और नजदीकी पीसीआर से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यहां बताए गए टोल फ्री नंबरों पर भी सूचना या शिकायत भेज सकते हैं।
यूजीसी की एंटी रैगिंग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरः 1800-180-5522
नॉर्थ कैंपसः 011-22667221
साउथ कैंपसः 011-24119832
अब सिर्फ NEET के जरिए मिलेगा मेडिकल में दाखिला, अन्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी खत्म
...तो साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 10वीं-12वीं की तरह इन कक्षाओं में भी बोर्ड एग्जाम
कमेंट
कमेंट X