GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा बढ़ी, अब इस तक कर सकते हैं अप्लाई
GUJCET 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने का एक और मौका है। पढ़ें पूरा विवरण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GUJCET 2024 Registration Last Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2024 के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। आप 31 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org के माध्यम से GUJCET 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
GUJCET 2024 के लिए परीक्षा 31 मार्च, 2024 को आयोजित होगी। इससे पहले परीक्षा दो अप्रैल के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के कारण इसे पुनर्निर्धारित किया गया। यह परीक्षा इंजीनियरिंग और फार्मेसी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
कितनी है फीस?
अब पंजीकरण के लिए विलंब शुल्क लिया जा रहा है। आपको 1000 रुपये की विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 45% अंकों (आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए 40%) के साथ कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को गुजरात का निवासी भी होना चाहिए।
GUJCET 2024 के लिए पंजीकरण कैसे करें
GUJCET 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध GUJCET 2024 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन शुल्क और विलंब शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X