फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB GUJCET 2024 registration begins apply online at gujcet.gseb.org

GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 02 Jan 2024 05:17 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 02 Jan 2024 05:17 PM IST
सार

GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
GSEB GUJCET 2024 registration begins apply online at gujcet.gseb.org
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GSEB GUJCET 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो गुजरात सीईटी  2024 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी, 2024 तक है।

विज्ञापन

GUJCET 2024 परीक्षा तिथि

इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 रविवार, 31 मार्च, 2024 को होगी। बता दें कि परीक्षा मूल रूप से 02 अप्रैल के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण तारीख बदल दी गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

GUJCET परीक्षा पैटर्न

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का प्रश्न पत्र गुजरात बोर्ड कक्षा 11वीं और 12वीं के भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के पाठ्यक्रम से तैयार किया जाता है। परीक्षा पेन-पेपर-आधारित परीक्षा के रूप में ऑफलाइन आयोजित की जाती है। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से 40-40 प्रश्न, और परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी।

विज्ञापन

GUJCET 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं।

  • अब, नए उम्मीदवार पंजीकरण पृष्ठ पर जाएं।

  • फॉर्म भरें और सबमिट करें।

  • लॉग इन करें और अपना आवेदन भरें।

  • इसे आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन शुल्क के साथ जमा करें।

  • अब इस पेज का प्रिंटआउट लें।

GUJCET क्या है?

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET), गुजरात के विभिन्न कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित बीटेक और बीफार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा आयोजित की जाती है। GUJCET एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। सीटों का आवंटन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed