{"_id":"5a47bbfd4f1c1b686a8bca6a","slug":"group-c-two-big-exams-will-be-held-on-the-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवा हो जाएं तैयार, नए साल पर होंगी ग्रुप 'सी' की यह दो बड़ी परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
युवा हो जाएं तैयार, नए साल पर होंगी ग्रुप 'सी' की यह दो बड़ी परीक्षाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला / फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए साल पर जनवरी में ग्रुप ‘सी' श्रेणी की दो बड़ी परीक्षाएं आयोजित करेगा। जानिए कौन-सी हैं वह दो बड़ी परीक्षाएं..
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) व सहायक अध्यापक (एलटी) पद की परीक्षा कराने के लिए चयन आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दोनों पदों के लिए करीब 1.20 लाख से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग में वीडीओ के 196 रिक्त पदों के साथ ही माध्यमिक शिक्षा, जनजाति कल्याण विभाग व स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में सहायक अध्यापक(एलटी) के 1272 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा होनी है। सेंटर निर्धारित होने के बाद आयोग परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।
विज्ञापन
वीडीओ भर्ती मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा से होगी लिखित परीक्षा
कोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
वीडीओ भर्ती मामले में हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार दोबारा से लिखित परीक्षा होगी, करीब 86 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही सहायक अध्यापक पद के लिए 39385 अभ्यर्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
आयोग ने पहले सहायक अध्यापक पद की परीक्षा 17 दिसंबर को निर्धारित की थी, लेकिन सरकार के आदेश पर आयोग को परीक्षा तिथि स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि वीडीओ व सहायक अध्यापक पद की परीक्षा जनवरी में कराने की तैयारी है। लेकिन अभी तक परीक्षा की तिथि तय नहीं की गई है।
आयोग ने पहले सहायक अध्यापक पद की परीक्षा 17 दिसंबर को निर्धारित की थी, लेकिन सरकार के आदेश पर आयोग को परीक्षा तिथि स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि वीडीओ व सहायक अध्यापक पद की परीक्षा जनवरी में कराने की तैयारी है। लेकिन अभी तक परीक्षा की तिथि तय नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X