फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Governor issued instructions to use plagiarism detection software

विश्वविद्यालय प्लेगरिज्म डिटेक्शन सॉफ्टवेयर का करें इस्तेमाल, राज्यपाल ने दिए निर्देश

Wed, 24 Feb 2021 03:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 24 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Governor issued instructions to use plagiarism detection software
मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों के रिसर्च व थीसिस की जांच की जाए। यह निर्देश मध्य प्रदेश की राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) आनंदीबेन पटेल ने भोपाल में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में सभी कुलपतियों को दिए। उन्होंने कहा कि थीसिस और रिसर्च पेपर में साहित्यिक चोरी पर रोक लगाने के लिए प्लेगरिज्म डिटेक्शन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाए। इसके माध्यम से छात्रों द्वारा जमा की गई थीसिस मौलिक है अथवा नहीं इसकी जांच की जा सकती है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय जल्द से जल्द इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना शुरू कर दें।  

विज्ञापन

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि थीसिस और रिसर्च के संबंध में क्वालिटी कंट्रोल हो इसलिए यह निर्देश दिए गए हैं। छात्रों द्वारा जमा की गई थीसिस पूर्ण रूप से मौलिक और स्वविवेक से शोध पर आधारित होनी चाहिए। अगर छात्रों ने अपने थीसिस में किसी वेबसाइट या अन्य माध्यमों से थोड़ा भी कॉपी किया होगा तो वह भी शोधगंगा नामक इस प्लेगरिज्म सॉफ्टवेयर के माध्यम से पता चल जाएगा। 
 

यह भी पढ़ें - NEET PG 2021 : नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही राज्यपाल ने छात्रों को ऑनलाइन अंकसूची और प्रमाणपत्र देने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा दस्तावेज देरी से मिलने की वजह से भविष्य में रोजगार या पढ़ाई में आने वाली रुकावटों को खत्म करने के लिए यह निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अलावा बैठक में मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने नई शिक्षा नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए विभिन्न विश्चविद्यालयों के कुलपतियों से तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया।
   

यह भी पढ़ें - भारतीय नौसेना में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में निकली बंपर नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि में कुछ दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed