{"_id":"60efdb518ebc3ee9b036e006","slug":"up-board-10th-12th-results-2021-upmsp-likely-to-announce-results-next-week-if-not-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: बोर्ड अगले सप्ताह जारी कर सकता है परिणाम, यहां पढ़िए नतीजों से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश: बोर्ड अगले सप्ताह जारी कर सकता है परिणाम, यहां पढ़िए नतीजों से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट
Thu, 15 Jul 2021 12:34 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:34 PM IST
सार
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2021: कुल 56,03,813 अभ्यर्थी बोर्ड के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें कक्षा बारहवीं के 29,94,312 और कक्षा दसवीं के 26,09,501 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
UP Board Result 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 15 जुलाई, 2021 को घोषित किया जा सकता है। यह दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यूपी बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कुल 56,03,813 अभ्यर्थी बोर्ड के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें 29,94,312 कक्षा 12वीं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र हैं। संभावना जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड 2021 का रिजल्ट अगले सप्ताह किसी भी समय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे यहां दी गई महत्वपूर्ण जानकारी जरूर पढ़लें।
विज्ञापन
Trending Videos
यूपीएमएसपी बोर्ड रिजल्ट 2021: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- परिणाम लिंक का चयन करें।
- रोल नंबर और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर परिणाम जारी हो जाएगा जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएमएसपी बोर्ड परिणाम 2021: ऐसे देखें अपना रोल नंबर
बता दें कि बोर्ड ने 14 जुलाई को रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक सक्रिय कर दिया था, जिसका उपयोग छात्रों को परिणाम के दिन करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर, 'महत्वपूर्ण सूचना और डाउनलोड' टैब के तहत, 'हाई स्कूल परीक्षा वर्ष-2021 के उम्मीदवारों के लिए अपना रोल नंबर जानने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक देखें।
- अपना यूपी कक्षा 10वीं पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- 'खोज रोल नंबर' पर क्लिक करें
- आपका रोल नंबर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करके रख लें।
इन वेबसाइट पर देख सकते हैं अपना परिणाम
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.gov.in
कक्षा 10वीं का परिणाम 2021
कक्षा 12वीं का परिणाम 2021
कमेंट
कमेंट X