फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gehlot government has issued revised rules for RAS exam know more details

गहलोत सरकार ने जारी किए संशोधित नियम, अब यूपीएससी की तर्ज पर होगी आरएएस परीक्षा

Wed, 10 Jun 2020 09:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 10 Jun 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Gehlot government has issued revised rules for RAS exam know more details
ras exam

राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS- Rajasthan Administrative Service) से जुड़े नियमों में संशोधन किया गया है। बता दें, अब यूपीएससी की तर्ज पर आरएएस की भर्ती परीक्षा होंगी। ये संशोधन न्यायिक पचड़ों को मिटाने के लिए अशोक गहलोक सरकार द्वारा किया गया है। पुराने नियम के अनुसार, श्रेणीवार रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र थे, जिसके कारण कई बार आरक्षित वर्ग की कटऑफ सामान्य वर्ग की तुलना में ज्यादा हो जाती थी और समस्या को सुलझाने के लिए कोर्ट की मदद लेनी पड़ती थी। लेकिन अब सरकार ने इसका हल निकाल लिया है।

विज्ञापन


संशोधित नियमों के मुताबिक, साल में होने वाली अनुमानित रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माना जाएगा। ध्यान दें कि इसके लिए कार्मिक विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है, जिससे स्पष्ट होता है कि साल 2013, 2016 और 2018 में हुई मुख्य परीक्षा में केवल उन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, जिन्होंने प्रीलिम्स में  सामान्य वर्ग के बाराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। पिछले साल सरकार ने एक कमेटी तैयार की थी, जिसकी सिफारिश के आधार पर ये निर्णय लिया गया है। आईएएस आशीष मोदी, केके शर्मा, आरएएस जयसिंह की कमेटी में यूपीएससी पैटर्न पर अध्ययन किया और बनाई गई रिपोर्ट पर नियमों का संशोधन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed