फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2025 Topper List: GATE Exam Topper List Released, Check Who Topped in Which Paper

GATE 2025 Topper List: गेट परीक्षा की टॉपर लिस्ट जारी, देखें किस पेपर में किसने किया टॉप

Wed, 26 Mar 2025 11:14 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 26 Mar 2025 11:14 AM IST
सार

GATE 2025 Topper List: आईआईटी रुड़की ने गेट परीक्षा 2025 के सभी विषयों के टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। संस्थान ने आईआईटी गेट की वेबसाइट पर सभी विषयों के टॉप अभ्यर्थियों की सूची अपलोड कर दी है।

विज्ञापन
GATE 2025 Topper List: GATE Exam Topper List Released, Check Who Topped in Which Paper
सांकेतिक फोटो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

GATE 2025 Topper List: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने गेट 2025 टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें विभिन्न विषयों में टॉप करने वाले छात्रों के नाम और उनके मार्क्स का विवरण है। गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था और परिणाम 19 मार्च 2025 को घोषित किए गए। अब पूरी टॉपर लिस्ट, जिसमें उनके रॉ मार्क्स और फाइनल स्कोर शामिल हैं, IIT रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट (gate2025.iitr.ac.in) पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस दिन से  उपलब्ध होंगे स्कोरकार्ड 

गेट 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। योग्य उम्मीदवार 31 मई 2025 तक अपने स्कोरकार्ड को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद, उन्हें स्कोरकार्ड की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- सीयूईटी यूजी फॉर्म में हो गई गलती..? आज से करें आवेदन पत्र में सुधार; ये रहा लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

GATE 2025 Topper List: यहां देखे टॉपर सूची 

टेस्ट पेपर टॉपर का नाम रॉ मार्क्स (100 में से) GATE स्कोर (1000 में से)
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग बालामुरुगन 81 990
कृषि इंजीनियरिंग कीर्ति रेवंत कुमार 74.67 1000
आर्किटेक्चर और प्लानिंग जयंत गिफ्टसन आर 83 1000
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग तनिश गुप्ता 77.67 1000
बायोटेक्नोलॉजी अर्नब पॉल 66.67 1000
सिविल इंजीनियरिंग अभय सिंह 89.02 1000
केमिकल इंजीनियरिंग अमलान कुमार त्रिपाठी 75.33 1000
कंप्यूटर साइंस एंड आईटी राहुल कुमार सिंह 100 1000
केमिस्ट्री देबाशीष मंडल 70 1000
डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सादिनेनी निखिल चौधरी 96.33 1000
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्वर्णव बिस्वास 82.67 1000
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रदीप चौहान 81.67 1000
पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग यश जैन 67.33 1000
इकोलॉजी एंड एवुल्यूशन केशव आर मेनन 86.33 1000
जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग नीतीश कुमार 61.67 1000
जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोलॉजी) सुमित घोष 76.67 970
जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोफिजिक्स) राहुल मुखर्जी 70.67 1000
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग कैलाश गोयल 65 993
गणित सोहम पाल 57 1000
मैकेनिकल इंजीनियरिंग रजनीश बिजारनिया 95.33 967
माइनिंग इंजीनियरिंग अनिकेत कुमार गुप्ता 75.67 1000
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग योगेश सरमा सेदाई 89.67 941
नेवल आर्किटेक्चर और मैरीटाइम इंजीनियरिंग जतिन पाल 52.33 1000
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग सौरभ कुमार 74 1000
फिजिक्स पूर्णेन्दु दास 76.67 1000
उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग देवेन्द्र धनंजय अम्बराजकर 85.67 1000
स्टैटिस्टिक्स आर्किशमन मुखर्जी 77 1000
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस यादव अवधेश अनंतम 73.67 1000
इंजीनियरिंग विज्ञान (इंजीनियरिंग गणित, फ्यूड मैकेनिक्स, सॉलिड मैकेनिक्स) अनंत प्रकाश पांडे 88.33 1000
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (समाजशास्त्र) विक्टर प्रिंस एन जे 80 939
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (मनोविज्ञान) संजना शुक्ला 89 922
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (भाषा विज्ञान) मूमल माजी 81 1000
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (समाजशास्त्र) अरिजीत सेनगुप्ता 80 939
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी) नौरीत खोंडेकर 71 1000
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) संबुद्ध रॉयचौधरी 87.33 948
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (दर्शनशास्त्र) मोहित कुमार 76 1000
लाइफ साइंस (केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, जूलॉजी) युगांश भाटिया 78.67 1000

GATE 2025 Result: गेट स्कोर से आईआईटी में मिलेगा प्रवेश

भारत में कई प्रमुख संस्थान स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए GATE 2025 स्कोर स्वीकार करते हैं। इनमें आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने इच्छित संस्थान और पाठ्यक्रम के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए।

GATE Result 2025: गेट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं ये पीएसयू

उम्मीदवारों की भर्ती के लिए GATE स्कोर का उपयोग करने वाले PSU की सूची:
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई)
  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल)
  • भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)
  • कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल)
  • रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस)
  • चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल)
  • दामोदर घाटी निगम (डीवीसी)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल)
  • इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल)
  • गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल)
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल)
  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल)
  • नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को)
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)
  • एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल)
  • राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)
  • न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल)
  • राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी)
  • ओडिशा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीजीसी)
  • तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी)
  • पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पावरग्रिड)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed