फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   G20 Summit 2023 Know Important Questions You Should Prepare for Competitive Exams

G20 Summit: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं जी20 से जुड़े ये सवाल, अच्छे से याद कर लीजिए इनके जवाब

Fri, 08 Sep 2023 04:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 04:25 PM IST
सार

GK On G20 Summit: भारत में जी20 का 18 वां शिखर सम्मेलन है। यह सम्मेलन विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं के लिहाज से भी काफी अहम है। इसलिए परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों को G20 से जुड़े नीचे पूछे गए सभी सवालों के जवाब पता होने चाहिए।
 

विज्ञापन
G20 Summit 2023 Know Important Questions You Should Prepare for Competitive Exams
जी20 सम्मेलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Delhi G20 Summit: जी20 सम्मेलन का पूरा नाम ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) है। इसमें 19 देशों सहित यूरोपीय संघ शामिल हैं। जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। जानकारी के मुताबिक जी20 के इस शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रों से लगभग 40 विश्व नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। यहां हम G20 शिखर सम्मेलन से संबंधित कुछ प्रश्नोत्तर लेकर आएं है जो कि यूपीएससी, एसएससी, रेलवे और अन्य सभी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।

विज्ञापन

प्रश्न 1. 2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां होगा?

2023 में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न 2. G20 की स्थापना कब हुई थी? 

26 सितंबर, 1999 में G20 की स्थापना विकसित और विकासशील देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों को एक साथ लाने के लिए हुई थी।
 
विज्ञापन

प्रश्न 3. भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन का विषय क्या है? 

भारत में हो रहे G20 सम्मेलन 2023 का विषय 'वसुधैव कुटुंबकम' या 'एक पृथ्वी-एक कुटुंब-एक भविष्य' है। 
 

प्रश्न 4. G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में कहां आयोजित किया जाएगा? 

G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम'में आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 5. G20 का मुख्य उद्देश्य क्या है? 

इस समूह का मुख्य उद्देश्य दुनिया में वित्तीय स्थिरता और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
 

प्रश्न 6. G20 का पहला शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था? 

G20 का पहला शिखर सम्मेलन 2008 में वाशिंगटन में आयोजित किया गया था।
 

प्रश्न 7. G20 शिखर सम्मेलन की आधिकारिक भाषा क्या है? 

G20 शिखर सम्मेलन की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश है।

 

प्रश्न 8. आज तक G20 के कितने शिखर सम्मेलन आयोजित हुए हैं? 

इस साल जी20 के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है। इससे पहले इसके 17 सम्मेलन हो चुके हैं।
 

प्रश्न 9. भारत G-20 शिखर सम्मेलन कब आयोजित करेगा? 

यह आश्चर्य की बात है कि भारत ने अब तक किसी भी G-20 बैठक की मेजबानी नहीं की। लेकिन 2023 में भारत जी-20 के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
 

प्रश्न 10. G20 का क्या अर्थ है? 

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed