फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Free coaching, accommodation in Kota for students who lost parents to COVID

कोरोना काल: कोविड-19 के कारण अनाथ हुए छात्रों को कोटा में मिलेगी फ्री कोचिंग

Thu, 20 May 2021 11:29 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 May 2021 11:29 AM IST
सार

  • कोरोना के कारण माता-पिता खोने वाले छात्रों को कोटा में फ्री में कोचिंग प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Free coaching, accommodation in Kota for students who lost parents to COVID
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

विस्तार

मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे ऐसे छात्र जिन्होंने वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से अपने अभिभावकों को खो दिया है, उनको राजस्थान के कोटा में फ्री में कोचिंग प्रदान की जाएगी। ऐसे छात्रों को भी मुफ्त में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की कोचिंग मिलेगी जिनके परिवार में कमाने वाला एक ही सदस्य था और जिसे कोविड-19 के कारण परिवार ने खो दिया। इस बात की घोषणा लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला ने की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईपी यूनिवर्सिटी: एमबीए दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम  तिथि बढ़ी
विज्ञापन



उन्होंने देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग हब माने जाने वाले कोटा शहर के कोचिंग संस्थानों के निदेशकों के साथ बैठक की और उनसे इस चुनौतीपूर्ण समय में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्री: आईआईटी, एनआईटी के निर्देशकों के साथ बैठक आज, कोरोना प्रबंधन पर करेंगे चर्चा


बिड़ला के अनुरोध पर कोचिंग संस्थान देश भर के उन छात्रों को मुफ्त कोचिंग, आवास और भोजन प्रदान करने पर सहमत हुए, जिन्होंने कोरोना वायरस की वजह से अपने माता-पिता या परिवार के कमाने वाले सदस्य को खो दिया है। ओम बिड़ला के साथ बैठक के दौरान कोटा के ही एक प्रमुख कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने घोषणा की कि उनका संस्थान कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 50 लाख रुपये का राहत कोष स्थापित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed