{"_id":"5b3311294f1c1bf76e8ba44c","slug":"free-admission-to-transgender-community-in-ignou-spot-admission-camp-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू में ट्रांस जेंडर समुदाय को मिला निशुल्क प्रवेश, स्पॉट एडमिशन कैंप का आयोजन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इग्नू में ट्रांस जेंडर समुदाय को मिला निशुल्क प्रवेश, स्पॉट एडमिशन कैंप का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर - 62 स्थित इग्नू संस्थान में ट्रांस जेंडर समुदाय के लिए स्पॉट एडमिशन कैंप का आयोजन किया गया। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, नोएडा द्वारा ट्रांस जेंडर समुदाय को निशुल्क शिक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
बसेरा सामाजिक संस्थान, नोएडा के सहयोग से यह कैं प लगाया गया। बसेरा से ट्रांस जेंडर रामकली उर्फ रिजवान अंसारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय आत्मनिर्भर होकर न केवल स्वयं, अपितु समाज के हर वर्ग को एक नई दिशा एवं दशा प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा से उन्हें बेहतर भविष्य बनाने के मौके मिलेंगे। दिल्ली समर्थ क्लीनिक से ट्रांसजेंडर दीपक कुमार ने कहा कि इग्नू वास्तव में हर समुदाय को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। आज 43 ट्रांसजेंडरों ने प्रवेश कैंप में भाग लेकर इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश लिया है ।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X