फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Four year degree program will be taught in 13 Indian languages from January 2024 session

Education: जनवरी 2024 सत्र से 13 भारतीय भाषाओं में होगी चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 21 Jul 2023 06:11 AM IST
जलज मिश्रा सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 06:11 AM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सभी विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। इसी के तहत इग्नू भी चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Four year degree program will be taught in 13 Indian languages from January 2024 session
स्कूल की छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के तहत शैक्षणिक सत्र जनवरी 2024 से चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन

इसमें ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के सभी कोर्स शुरू शामिल होंगे। चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई 13 भारतीय भाषाओं में करवाने की तैयारी है। इसके लिए स्ट्डी मेटिरियल तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी दूरस्थ माध्यम (डिस्टेंस लर्निंग मोड) से पढ़ाई करवाने वाला इग्नू ऑनलाइन डिग्री के बाद अब स्किल इंडिया मिशन के तहत कौशल या व्यावसायिक शिक्षा को भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सभी विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। इसी के तहत इग्नू भी चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम तैयार कर रहा है। हालांकि सामान्य विश्वविद्यालयों की तुलना में दुनिया और देश के सबसे बड़े दूरस्थ माध्यम से पढ़ाई करवाने वाले विश्वविद्यालय यानी इग्नू का पाठ्यक्रम और कोर्स सब अलग होगा। इग्नू के विशेषज्ञ ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के सभी कोर्स का स्ट्डी मेटिरियल तैयार करने में जुटे हुए हैं। यह स्टडी मेटीरियल भारतीय भाषाओं में होगा। हालांकि जनवरी 2024 से शुरू होने वाले चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के पहले चरण में छह से सात भाषाओं से शुरुआत होगी। अभी तक कुछ प्रोफेशनल और मैनेजमेंट (सिर्फ अंग्रेजी) के प्रोग्राम को छोड़कर अन्य सभी कोर्स का स्ट्डी मेटीरियल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। बीए, बीकॉम, बीएससी इन मेजर होगा नाम : चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम का नाम ह्यूमैनिटीज में बीए -इन-मेजर तो कॉमर्स में बीकॉम 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेजर और साइंस स्ट्रीम में बीएससी-इन मेजर नाम होगा
छात्र के पास मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का विकल्प होगा। एक साल की पढ़ाई में सर्टिफिकेट, दो साल में डिप्लोमा और तीन साल में बीए, बीकॉम या बीएससी इन मेजर की डिग्री मिलेगी। इग्नू कौशल या व्यावसायिक शिक्षा को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। स्किल इंडिया मिशन और एनईपी 2020 के तहत कौशल या व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई, ट्रेनिंग करवाई जाएगी। फिलहाल विश्वविद्यालय नृत्य, संगीत, नाट्यशाला, कंप्यूटर, ट्रांसलेशन, रेडियो, टेलीविजन राइटिंग कोर्स में इसकी शुरुआत करेेगा। क्योंकि विश्वविद्यालय के पास इसका सेटअप बना हुआ है। इसमें यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed