फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   FMGE Result 2022 Foreign Medical Graduate Exam Result For June Session declared at Natboard.edu.in sarkari result

FMGE Result 2022: एफएमजीई परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड

Sat, 02 Jul 2022 11:47 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 11:47 AM IST
सार

FMGE Result 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के जून सत्र की परीक्षा का आयोजन 4 जून, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
FMGE Result 2022 Foreign Medical Graduate Exam Result For June Session declared at Natboard.edu.in sarkari result
Tamil Nadu 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

FMGE Result 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम  (FMGE) 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को शनिवार 2 जुलाई, 2022 को जारी किया गया है। अब यह बोर्ड के पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल FMGE परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

विज्ञापन

FMGE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के जून सत्र की परीक्षा का आयोजन 4 जून, 2022 को किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन हर साल दो बार किया जाता है। परीक्षा के माध्यम से सफल भारतीय और विदेशी उम्मीदवारों को भारत में चिकित्सा का अभ्यास या अध्ययन करने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) या राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी) से स्थायी या अंतरिम पंजीकरण दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

FMGE Result 2022: इस तारीख से चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम के परिणाम जारी तो कर दिए गए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड 7 जुलाई, 2022 को देखने को मिलेगा। जिन उम्मीदवारों के जिन उम्मीदवारों के फेस आईडी सत्यापन के अधीन हैं, जिनकी सुरक्षा मंजूरी और अदालती मामले की प्रतीक्षा है उनके परिणाम को अभी नहीं जारी किया गया है। 

विज्ञापन

FMGE Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे FMGE result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसमें ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अब पीडीएफ को आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed