फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   final date for the registration for the Pariksha Pe Charcha 2022 has been extended till January 27

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीयन की तारीख आगे बढ़ी, इस दिन तक करें आवेदन

Fri, 21 Jan 2022 08:34 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

Pariksha Pe Charcha: जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट Mygov.in पर जाकर अपना 27 जनवरी, 2022 पंजीयन कर सकते हैं।

विज्ञापन
final date for the registration for the Pariksha Pe Charcha 2022 has been extended till January 27
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक व्यक्ति इस कार्यक्रम के लिए 27 जनवरी, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। यह इस कार्यक्रम का पांचवां संस्करण है। इससे पहले इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन की आखिरी तारीख 20 जनवरी, 2022 को निर्धारित की गई थी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे छात्रों और उनके अभिवावकों से चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


Pariksha Pe Charcha: जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट Mygov.in पर जाकर अपना 27 जनवरी, 2022 पंजीयन कर सकते हैं। इस वर्ष पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अभिवावकों और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


Pariksha Pe Charcha: ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए होगा चयन
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो भी छात्र इस में चयनित होंगे, उनके सवालों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस लेखन में स्वच्छ भारत, हरित भारत, कक्षाओं में डिजिटल सहयोग,  कोविड-19 के दौरान परीक्षा तनाव प्रबंधन रणनीतियां जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। इसी तरह से शिक्षकों के लिए नया भारत के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) विषय है, जबकि माता-पिता के लिए विषयों में बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ, सीखने के लिए आजीवन छात्रों की तड़प जैसे विषय शामिल किए गए हैं। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि केवल नवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र ही इस कार्यक्रम में भाग लेने के योग्य हैं। छात्र केवल किसी एक ही प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Pariksha Pe Charcha: कैसे करें आवेदन?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना पंजीयन करा सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट Mygov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Participate Now के बटन पर क्लिक करें।

3. अब  Teacher/Parent/Student में से किसी एक को चुनें और अपना पंजीयन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed