{"_id":"582763954f1c1bf47eb3c00b","slug":"fill-form-from-25th-for-chsl-2016-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 25 तक भरें सीएचएसएल 2016 के फार्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब 25 तक भरें सीएचएसएल 2016 के फार्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) के कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) एग्जामिनेशन 2016 के आवेदन अब 25 नवंबर तक किए जा सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि सात नवंबर थी। दरअसल, कुछ महीनों के अंतर से ओवरएज हो रहे छात्रों के विरोध के बाद एसएससी ने शुक्रवार शाम को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक अब एक अगस्त 2016 से भी आयु की गणना की जा सकेगी। इसके चलते फार्म भरने की 14 दिन की और मोहलत दी गई है।
दरअसल, सीएचएसएल 2016 के आवेदन के लिए उम्र (अधिकतम और न्यूनतम) की गणना एक जनवरी 2017 से की जानी थी। मतलब इस तिथि तक 18 साल से ऊपर वाले और 27 साल के अंदर वाले ही आवेदन कर सकते थे। इससे लाखोें छात्र ओवरएज हो रहे थे। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद एसएससी ने अब एक जनवरी 2017 के साथ ही एक अगस्त 2016 से भी आयु की गणना करने की छूट दे दी है। इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
अब यह होगा शेड्यूल
- 23 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का चालान बनवाएं।
- 25 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन।
- टियर-1 का एग्जाम : एक से सात जनवरी
- टियर-टू का एग्जाम : नौ अप्रैल से (टियर-1 पास करने वाले ही दे सकते हैं)।
सीजीएल 2017 में एक अगस्त से ही गणना
एसएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2017 में अधिकतम और न्यूनतम आयु की गणना एक अगस्त 2017 से ही की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X