CCSU 2019: स्पेशल बैक के फॉर्म हुए ओपन, जान लें अंतिम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में बृहस्पतिवार से ऑनलाइन स्पेशल बैक के परीक्षा फॉर्म ओपन हो गए हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि एक जुलाई है। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि दो अगस्त है। कॉलेजों द्वारा फॉर्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है। वहीं, बीए, बीएससी और बीकॉम एवं एमए-एमकॉम में वार्षिक प्रणाली के बैक पेपर भरे जाने की भी विवि ने तिथि घोषित कर दी है। इसके फॉर्म 29 जुलाई से भरे जाएंगे। 09 अगस्त इसकी अंतिम तिथि है। कॉलेजों में प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। इसमें मुख्य परीक्षा 2019 की रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र फॉर्म भर सकते हैं।
स्पेशल बैक सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राएं भर सकते जो अपने पाठ्यक्रम की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं और उनकी डिग्री पूरी किए जाने का अभी समय बचा है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो एक सेमेस्टर के किन्हीं एक, दो या सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा में उत्तीर्ण न होने के कारण अथवा अनुपस्थित होने के कारण उपाधि पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं एवं जुलाई-अगस्त 2019 की बैक परीक्षा अथवा भूतपूर्व परीक्षा के परीक्षा फॉर्म भरने हेतु अर्ह हैं। वे आवेदन कर सकते हैं। एक विद्यार्थी द्वारा बैक पेपर अथवा भूतपूर्व परीक्षा हेतु केवल एक ही परीक्षा फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने के बाद उसको संबंधित कॉलेज में जमा कराया जाएगा। अगस्त में विवि इनकी परीक्षा करा देगा। ऐसे में जिन छात्राओं की बैक आदि होने के कारण डिग्री पूरी नहीं हो पा रही है, उनको बड़ी राहत मिलेगी।
इन विषयों में भर सकते हैं स्पेशल बैक
बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइसं, बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस, एलएलबी, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायोइनफॉरमेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस, इंटीग्रेटिड एमटेक, बायोटेक, बीटेक, एमबीए, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी एजी, एमएससी होम साइंस और एलएलएम।
बैक में री-बैक परीक्षा नहीं
बैक परीक्षा में कोई भी री-बैक परीक्षार्थी योग्य नहीं होगा। एकल विषय और श्रेणी सुधार हेतु पेपर परीक्षा अनुमन्य नहीं होगी। बैक पेपर परीक्षा में स्नातक स्तर के तीनों वर्ष के रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्रा एवं पीजी कोर्सों में रेग्युलर और प्राइवेट के दोनों वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। एलएलबी के भी तीनों साल के परीक्षा फॉर्म वेबसाइट पर भरे जा सकते हैं। बीए, बीएससी-बीकॉम में एक मुख्य विषय-ग्रुप का एक अथवा एक से अधिक विषय कोड भरा जा सकता है। परीक्षा फॉर्म भरे जाने की पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- छात्रों पर मेहरबान दिल्ली सरकार, फीस भरने से लेकर 10 लाख रुपये लोन देने की योजना पर काम शुरू
कमेंट
कमेंट X