फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi govt scholarship schemes for students, Kejriwal to give Rs 10 lakh education loan

छात्रों पर मेहरबान दिल्ली सरकार, फीस भरने से लेकर 10 लाख रुपये लोन देने की योजना पर काम शुरू

Thu, 25 Jul 2019 04:11 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 25 Jul 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi govt scholarship schemes for students, Kejriwal to give Rs 10 lakh education loan

दिल्ली के छात्रों के लिए दो अच्छी खबरें हैं। पहली ये कि दिल्ली के सभी सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों की फीस आम आदमी पार्टी सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की है। बता दें कि अभी तक सीबीएसई बोर्ड स्टूडेंट्स को 1500 रुपये फीस देनी पड़ती थी। लेकिन अगले साल से उनके बदले दिल्ली सरकार ये फीस भरेगी।

विज्ञापन


दूसरी बड़ी खबर 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों से 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अगर आगे की पढ़ाई के लिए लोन की जरूरत पड़ती है, तो दिल्ली सरकार उन्हें मदद करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को दिल्ली सरकार 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराएगी, जिसे छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 15 सालों तक आराम से चुका सकते हैं।
विज्ञापन


इसे 'हायर एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट गारंटी स्कीम' नाम दिया गया है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया स्कीम को सपोर्ट करने वाले 13 बैंकों के अधिकारियों से भी मिले। इन बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी हर शाखा और कर्मचारी को इस स्कीम के बारे में अपडेट रखें, ताकि लोन की प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए। इसके लिए उन बैंकों की शाखाओं में स्कीम के पोस्टर भी लगाए जाएंगे। इस स्कीम के लिए 30 करोड़ रुपये का फंड बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन की नई गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहां से की है पढ़ाई, कहां है उनका परिवार? 
 

छात्रों के लिए दिल्ली सरकार की और क्या योजनाएं

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने छात्रों के लिए दिल्ली सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया है। 

  • उन्होंने कहा कि हम नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को फ्रीी कोचिंग देने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।
  • यूपीएससी की तरह रोजगार के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है। 

    ये भी पढ़ें : वो गुमनाम देश जिसे भारत ने भी नहीं दी है मान्यता, देखें दुर्लभ तस्वीरें
     
  • इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90% और उससे अधिक अंक हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
  • सिसोदिया ने उच्च शिक्षा के लिए मौजूदा स्कॉलरशिप के बारे में बताया। कहा कि दिल्ली सरकार उन छात्रों को भी स्कॉलरशिप देती है जो दिल्ली स्थित किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में हायर एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : 2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया

किन्हें मिलेगी स्कॉलरशिप

  • एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को 100% स्कॉलरशिप मिलती है। 
  • एक से ढाई लाख रुपये आय वाले परिवार के बच्चों को 50% स्कॉलरशिप का प्रावधान है।

यह घोषणा अरविंद केजरीवाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में की। 

ये भी पढ़ें : धरती से लाखों मील दूर चांद को कितना जानते हैं आप, यहां हैं उससे जुड़ी 11 रोचक बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed