{"_id":"5cfaae54bdec2207490a1797","slug":"employees-have-time-to-meet-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिलने को कर्मचारियों ने मांगा समय","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राज्यपाल से मिलने को कर्मचारियों ने मांगा समय
Sat, 08 Jun 2019 12:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोग के कर्मचारी-अधिकारी संघ का आंदोलन लगातार 8वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संघ ने राज्यपाल तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है। आयोग के कर्मचारियों-अधिकारियों की ओर से भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि संवैधानिक संस्था की गरिमा बहाली के लिए उन्हें अपनी बात रखने का समय दिया जाए।
आयोग के कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर लगातार चल रही बयानबाजी और प्रतिक्रिया के चलते अपने आपको असुरक्षित बताया है। कर्मचारियों ने राज्यपाल से आयोग एवं उसके कार्मिकों के प्रति प्रतियोगी छात्रों के बीच विश्वास बहाली को लेकर मदद मांगी है। संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से भेजे गए पत्र में राज्यपाल से वार्ता के लिए समय देने की मांग की गई है।

कमेंट
कमेंट X