फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Early Multidisciplinary Assessment Key to Success, Amar Ujala National Olympiad Nurtures Skills from Young Age

AUNO 2025: जरूरी है कम उम्र से बहुविषयक मूल्यांकन, यह ओलंपियाड कम उम्र से ही विकसित करता है सफल होने की क्षमता

Sat, 23 Aug 2025 07:33 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 07:33 AM IST
सार

Amar Ujala National Olympiad: यदि बच्चों का आकलन केवल एक ही विषय में किया जाए, तो यह उनकी सम्पूर्ण क्षमता का सही मूल्यांकन नहीं होगा। यह ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां छात्रों को कई विषयों में परखा जाता है और उन्हें मिलता है एक सम्पूर्ण मूल्यांकन का मार्ग-दर्शन। 
 

विज्ञापन
Early Multidisciplinary Assessment Key to Success, Amar Ujala National Olympiad Nurtures Skills from Young Age
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AUNO 2025-26: आज की पीढ़ी के सामने चुनौतियां पहले से कहीं अधिक जटिल और बहुआयामी हैं। शिक्षा अब केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यह तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक सोच और विभिन्न विषयों की समझ का एक संतुलित रूप है। इसके चलते ही विशेषज्ञ लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में कम उम्र से ही क्षमता का आकलन करना चाहिए।

विज्ञापन

संपर्क और आवेदन

हेल्पलाइन : 1800-121-1166
पंजीकरण : amarujalaolympiad.com पर जाएं या QR को स्कैन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर विषय का अलग मिजाज और पड़ाव

गणित, विज्ञान, भाषा, तर्कशक्ति या टेक्नोलॉजी हर विषय अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता की राह प्रशस्त करता है। गणित बच्चों को तर्क और समस्या-समाधान सिखाता है, विज्ञान खोज और प्रयोग की सोच जगाता है, अंग्रेजी विषय संचार और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करता है, वहीं टेक्नोलॉजी और एआई  उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया से जोड़ता है।

यदि बच्चों का आकलन केवल एक ही विषय में किया जाए, तो यह उनकी सम्पूर्ण क्षमता का सही मूल्यांकन नहीं होगा। विभिन्न विषयों में मूल्यांकन से यह समझना आसान होता है कि बच्चा किस क्षेत्र में उत्कृष्ट है, किसमें उसे और मेहनत की जरूरत है और किस दिशा  में उसका भविष्य निखर सकता है।
 

विज्ञापन

भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं की आवश्यकता है बहुविषयक विशेषज्ञता

भारत की लगभग सभी बड़ी परीक्षाएं चाहे वह JEE, NEET, CUET, NDA, UPSC, CAT या SSC हों। सभी परीक्षाएं बहुविषयक ज्ञान की मांग करती हैं। केवल गणित या केवल भाषा में अच्छे अंक लाना पर्याप्त नहीं है बल्कि वास्तविक सफलता के लिए कई विषयों में योग्यता और गहराई दोनों विशेषताएं होनी चाहिए।

कम उम्र से ही बहुविषयक मूल्यांकन का लाभ यह है कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक मिलकर रणनीति बना सकते हैं कि किन विषयों पर विशेष ध्यान देना है और किन क्षेत्रों में पहले से विद्यार्थी मजबूत है। यह समझ भविष्य की तैयारी को आसान और सटीक बना देती है।

Olympiad लक्ष्य की दिशा में सही शुरुआत

इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए Amar Ujala National Olympiad (AUNO) 2025 का आयोजन कर रहा है। यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां छात्रों को कई विषयों में परखा जाता है और उन्हें मिलता है एक सम्पूर्ण मूल्यांकन का मार्ग-दर्शन। यह ओलंपियाड केवल अकादमिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि यह हर छात्र की राष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर है।

विषय सूची (कक्षा-वार)

  • कक्षा 3–5 : इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग
  • कक्षा 6–10 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
  • कक्षा 11–12 : इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI

परीक्षा संरचना

  • लेवल 1 (स्कूल स्तर) : 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025
  • लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर) : टॉप 20% चयनित छात्र
  • चयन प्रक्रिया : लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे


पुरस्कार :

  • जिला स्तर: मेडल + प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
  • राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र

अभिभावकों-छात्रों के लिए प्रेरणा

एक समय था जब अभिभावक बच्चों की पढ़ाई का आकलन केवल वार्षिक रिपोर्ट कार्ड से करते थे। लेकिन आज के समय में यह सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर बच्चों को भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं और अवसरों के लिए तैयार करना है, तो उन्हें बचपन से ही कई विषयों में परखना और निखारना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed