फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DUSU President Salary: Is There Any Pay? Know the Facilities, Responsibilities and Powers

डीयू छात्र संघ चुनाव 2026: डूसू अध्यक्ष को कितनी मिलती है सैलरी? जानें पद के साथ मिलने वाली सुविधाएं और अधिकार

Sun, 13 Sep 2026 05:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 13 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

डूसू चुनाव 2026 को लेकर छात्रों में उत्साह है। इस बीच डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष के पद से जुड़ी सैलरी, सुविधाओं और अधिकारों को लेकर भी सवाल उठते हैं। जानें इस पद पर क्या मिलता है और अध्यक्ष की क्या जिम्मेदारियां होती हैं।

विज्ञापन
DUSU President Salary: Is There Any Pay? Know the Facilities, Responsibilities and Powers
डूसू चुनाव 2026 - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है। अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं और 18 सितंबर को छात्र अपने प्रतिनिधियों के लिए वोट करेंगे। इस बार अध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर चार-चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना के बाद 19 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


DUSU का अध्यक्ष छात्र राजनीति में एक प्रभावशाली पद माना जाता है। लेकिन क्या इस पद के लिए कोई वेतन भी मिलता है? अगर सैलरी नहीं मिलती तो फिर इस पद को लेकर छात्रों में इतनी दिलचस्पी क्यों रहती है? आइए जानते हैं DUSU अध्यक्ष को मिलने वाली सुविधाओं, अधिकारों और इस पद की अहमियत के बारे में।

विज्ञापन

अध्यक्ष को मिलता कोई तय मासिक वेतन?

DUSU अध्यक्ष को किसी तरह की नियमित सैलरी नहीं मिलती है। यह पद सरकारी नौकरी की तरह वेतन वाला पद नहीं है। अध्यक्ष को दिल्ली विश्वविद्यालय, यूजीसी, केंद्र या राज्य सरकार की ओर से मासिक वेतन नहीं दिया जाता। इसके अलावा DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस या सिटिंग फीस जैसी नियमित आर्थिक सुविधाएं भी इस पद के साथ नहीं जुड़ी हैं।

छात्रों के बीच क्यों खास है यह पद?

वेतन नहीं मिलने के बावजूद DUSU अध्यक्ष का पद छात्र राजनीति में काफी अहम माना जाता है। अध्यक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाने और उनकी समस्याओं को रखने में प्रमुख भूमिका निभाता है।

क्या क्या होती है जिम्मेदारिकयां?

  • छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखना
  • फीस, हॉस्टल, पढ़ाई और छात्र सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाना
  • छात्र हितों से जुड़े मामलों में प्रतिनिधित्व करना
  • विश्वविद्यालय की बैठकों में छात्रों का पक्ष रखना
  • अलग-अलग कॉलेजों के छात्र संगठनों के साथ समन्वय करना
  • छात्र हित से जुड़े आंदोलनों और अभियानों में नेतृत्व करना
  • छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम बनना

कहां और कैसे खर्च होता है छात्रसंघ का पैसा?

DUSU के पास छात्र गतिविधियों और कार्यक्रमों के लिए आधिकारिक फंड होता है। इस राशि का इस्तेमाल छात्र कल्याण से जुड़े काम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और विश्वविद्यालय के अन्य आयोजनों में किया जाता है। यह फंड DUSU अध्यक्ष की निजी कमाई नहीं होता है। इसका इस्तेमाल तय नियमों के अनुसार छात्र संघ की आधिकारिक गतिविधियों के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। डूसू चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार कुल 88 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से कुछ ने नाम वापस ले लिए, जबकि कई नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज हो गए। अंतिम सूची में अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर पांच, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अब 18 सितंबर को मतदान होगा, जबकि इससे पहले बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed