फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DUSU Election: NSUI Releases Manifesto with 19 Promises for Students

कैंपस डायरीज: डूसू में जीत के लिए एनएसयूआई का दांव, 19 वादों में सस्ता पीजी और रियायती मेट्रो पास शामिल

Tue, 15 Sep 2026 12:14 PM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

डूसू चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने 19 वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें छात्रों के लिए रियायती मेट्रो पास, किफायती हॉस्टल-पीजी और 24 घंटे लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं देने का वादा किया गया है।

विज्ञापन
DUSU Election: NSUI Releases Manifesto with 19 Promises for Students
DUSU Election 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का किला फतह करने के लिए एनएसयूआई ने इस बार छात्रों को किफायती आवास और रियायती मेट्रो पास से लेकर चौबीस घंटे लाइब्रेरी और कैंटीन में स्वच्छ खाना-पानी की सुविधा देने पर दावा किया है। डूसू में वापसी के लिए संगठन ने कैंपस में मूलभूत सुविधाओं, महिला सुरक्षा, कैंपस में शांति पर भी फोकस किया है।

विज्ञापन


एनएसयूआई ने डूसू चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। एकाउंटेबल डीयू, एकाउंटेबल डूसू नाम से जारी घोषणा पत्र में छात्र कल्याण, शिक्षा, सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और रोजगार से जुड़े 19 मुद्दों को शामिल किया है।
विज्ञापन


एनएसयूआई मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया गया। इस दौरान डूसू चुनाव में संगठन के चारों उम्मीदवार मौजूद रहे। घोषणापत्र में छात्रों के लिए किफायती मेट्रो पास की व्यवस्था और पीजी व किराये के मकानों के लिए सत्यापित डीयू पोर्टल बनाने का वादा किया गया है। फीस का वित्तीय बोझ कम करने के लिए बनाने का वादा किया गया है। फीस का वित्तीय बोझ कम करने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ तेरा वादा... से प्रशासन को घेरा

घोषणापत्र के साथ एनएसयूआई ने क्या हुआ तेरा वादा नाम से अभियान भी शुरू किया। इसमें सुरक्षित और किफायती छात्रावासों की कमी, मेट्रो पास की लंबित मांग, कैंपस सुविधाओं की स्थिति, छात्र अभिव्यक्ति और प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ व्यवहार जैसे मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से सवाल किए गए हैं।

घोषणा पत्र की खास बातें

  • डीयू में पांच दिन की पढ़ाई हो: एनएसयूआई ने डीयू में पांच दिन की पढ़ाई व्यवस्था लागू करने की मांग की है। सोमवार से शुक्रवार तक कक्षाएं हो जिससे कि छात्र अपने मानसिक स्वास्थ्य व अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे सकें। वहीं एनईपी के तहत लागू चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को वापस लेने की भी मांग घोषणा पत्र में रखी गई है।
  • 24 घंटे लाइब्रेरी और कैंटीन: छात्रों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े मुद्दों को भी घोषणापत्र में प्रमुखता दी गई है। एनएसयूआई ने चौबीस घंटे रीडिंग लाइब्रेरी और रियायती चौवीस घंटे कैंटीन की सुविधा का वादा किया है। इसके अलावा कैंपस में वाई-फाई स्वच्छ पेयजल, बेहतर कक्षाएं और छात्र हितैषी बुनियादी ढांचे के विकास की बात कही गई है।
  • छात्रवृत्ति से रोजगार तक: घोषणापत्र में एससी-एसटी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता के विस्तार, इंटर्नशिप, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने का वादा किया गया है। खेल सुविधाओं को मजबूत करने और स्नातक छात्रों के लिए खेल के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की बात भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed