फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UGCF 2022 Guidelines released by Delhi university administration check new ug curriculum framework draft at du.ac.in

DU UGCF 2022 Guidelines: डीयू ने चार वर्ष के नए यूजी 2022 पाठ्यक्रम की रूपरेखा से जुड़े दिशा-निर्देश किए जारी

Sun, 23 Jan 2022 04:40 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 23 Jan 2022 04:40 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने  स्नातक पाठ्यचर्या की रूपरेखा (यूजीसीएफ 2022) का नया ड्राफ्ट एनईपी 2020 के तहत जारी कर दिया है। इसे छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट  du.ac.in में जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
DU UGCF 2022 Guidelines released by Delhi university administration check new ug curriculum framework draft at du.ac.in
DU UGCF 2022 Guidelines - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक पाठ्यचर्या की रूपरेखा (यूजीसीएफ 2022) का नया ड्राफ्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत जारी कर दिया है। इस मसौदे के डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इस मसौदे को तैयार करने के लिए डीयू प्रशासन ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षाविदों, भर्ती करने वाले प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन

छात्र, अभिभावकों , शिक्षाविदों व अन्य को 30 जनवरी, 2022 तक रात 11:59 बजे तक गूगल फॉर्म के जरिए ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव भेजने हैं। 

4 वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए 50 फीसदी क्रेडिट को करना होगा प्राप्त

डीयू प्रशासन द्वारा ड्राफ्ट में दी गई जानकारी के अनुसार वह छात्र जो चार वर्ष का स्नातक पाठ्यक्रम को पढ़ना चाहते हैं उन्हें आठ सेमेस्टर को ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने के लिए पूरा करना होगा। इस संबंध में छात्रों को 50 फीसदी क्रेडिट का लक्ष्य हासिल करना होगा। इस नियम के अनुसार छात्रों को पाठ्यक्रम के 176 क्रेडिट में से 88 क्रेडिट को प्राप्त करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को मिली है वैकल्पिक पेपर चुनने की अनुमति

यूजीसीएफ 2022 ने छात्रों को उनके द्वारा चुने गए मुख्य पाठ्यक्रम के अलावा अन्य विषयों से कम से कम 4 वैकल्पिक पेपर चुनने की स्वतंत्रता दी है। इसके अलावा, यूजीसीएफ 2022 अध्ययन/विषयों के क्षेत्र में प्रचलित पदानुक्रम का समर्थन नहीं करता है।

विज्ञापन


प्राथमिकता के अनुसार पाठ्यक्रम से बाहर हो सकते हैं या फिर ले सकते हैं प्रवेश

एनपीई केंद्रित पाठ्यक्रमों के ड्राफ्ट में यह बात शामिल की गई है कि शोध के छात्रों के लिए शोध पद्धतियों पर एक वैकल्पिक कार्यक्रम को करने की अनुमति मिलेगी। एक कार्यक्रम को वैकल्पिक रूप से शोध के छात्रों के लिए अनिवार्य किया गया है। शोध के छात्रों के लिए सातवें और आठवें सेमेस्टर में यह एक प्रगतिशील कदम नए ड्राफ्ट में पेश किया गया है। अनुसंधान के छात्रों के समक्ष वैकल्पिक पाठ्यक्रम को छठे और सातवें सेमेस्टर में पेश किया जाएगा। नई ड्राफ्ट के तहत छात्रों को यह प्रावधान भी दिया गया है कि वह अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी स्नातक पाठ्यक्रम के विभिन्न चरणों में कई बार बाहर जा सकते हैं और दोबारा प्रवेश ले सकते हैं। इससे छात्रों को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार पाठ्यक्रमों को पूरा करने में सहायता मिलेगी और वह अपनी जिंदगी के दूसरे लक्ष्य के तहत भी कार्य कर सकेंगे। 

दिया गया है रचनात्मक कौशल को बढ़ावा

यूजीसीएफ 2022 को इस तरह से तैयार किया गया है जो छात्रों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कौशल दोनों के समग्र विकास को बढ़ावा देता है। इसका उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, महत्वपूर्ण सोच कौशल को निखारना और अन्य लक्ष्य को भी पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed