फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU to conduct mop-up round for vacant seats next week, application details to be released soon

Delhi University: डीयू में खाली सीटों के लिए मॉप अप राउंड की तैयारी, छात्रों को जल्द मिलेगा आवेदन का मौका

Sun, 31 Aug 2025 09:04 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 31 Aug 2025 09:04 AM IST
सार

DU Mop-up round: डीयू में खाली सीटों के लिए मॉप अप राउंड अगले सप्ताह आयोजित होगा, आवेदन और सीटों की जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
DU to conduct mop-up round for vacant seats next week, application details to be released soon
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटें स्पॉट राउंड-1 के समाप्त होने के बाद भी खाली है। अब डीयू इन सीटों को भरने के लिए मॉप अप राउंड आयोजित करेगा। अगले सप्ताह मॉप अप राउंड के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे पहले खाली सीटों की समीक्षा करके सीटों की जानकारी जारी की जाएगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड-1 की शुरूआत की गई थी। शनिवार को इस राउंड में आवंटित सीट के लिए फीस भरने प्रक्रिया समाप्त हो गई।

विज्ञापन

डीयू में खाली सीटों के लिए मॉप अप राउंड अगले सप्ताह

डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने कहा, अभी कुछ सीटें खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए अगले सप्ताह मॉप अप राउंड आयोजित करेंगे। मॉप अप राउंड के लिए शेड्यूल सोमवार या मंगलवार तक जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए छात्रों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। मालूम हो कि बीते सप्ताह शुरू हुए स्पाॅट राउंड में दाखिले के लिए 29,819 छात्रों ने आवेदन किया था। इस पर 7,908 सीटें छात्रों को आवंटित की गई थीं।

कुछ कॉलेजों में सीटें अभी भी खाली

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को समाप्त हुए स्पॉट राउंड के बाद भी एक दर्जन से अधिक कॉलेजों में सीटें खाली हैं। इनमें भी सामान्य श्रेणी की कम, आरक्षित श्रेणी की सीटें ज्यादा खाली हैं।

खासकर पंजाबी, संस्कृत, कुछ साइंस पाठ्यक्रमों में कुछ-एक सीटें अब भी नहीं भर पाई हैं। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, उनमें अदिति, भगिनी निवेदिता, भारती, दयाल सिंह, इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिकस, पीजीडीएवी सांध्य, लक्ष्मीबाई कॉलेज, स्वामी श्रद्धानंद, जाकिर हुसैन जैसे कॉलेज शामिल हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसके लिए जानकारी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed