फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Student Data Leak: NSUI Writes to Education Minister Demanding Immediate Action

DU: डीयू में छात्रों का डेटा लीक, NSUI ने आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; त्वरित कार्रवाई की मांग

Sun, 31 Aug 2025 10:11 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 31 Aug 2025 10:11 AM IST
सार

Delhi University: डीयू में छात्रों का डेटा लीक होने के आरोप में एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
DU Student Data Leak: NSUI Writes to Education Minister Demanding Immediate Action
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

NSUI: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नजदीक आते ही माहौल गरमाने लगा है। एनएसयूआई (NSUI) ने शनिवार को छात्रों के डेटा लीक होने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया है कि एबीवीपी निजी जानकारी का दुरुप्रयोग कर रहा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने शिक्षा मंत्री से इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है कि डेटा लीक की तुरंत और निष्पक्ष जांच हो। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएं। ताकि सरकारी पोर्टल और विश्वविद्यालय डेटाबेस का दुरुपयोग न हो सके।

विज्ञापन

डीयू डेटा लीक पर NSUI ने जांच की मांग की

एनएसयूआई ने कहा कि कई छात्रों ने शिकायत की है कि उनकी निजी जानकारी लीक हो गई है। एनएसयूआई ने छात्रों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी निजी जानकारी का एबीवीपी दुरुप्रयोग कर रहा है। एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली और समर्थ पोर्टल से छात्रों के संवेदनशील डेटा के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

वरुण चौधरी ने कहा, कि यह केवल निजता का उल्लंघन नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकारों और सुरक्षा पर सीधा हमला है, विशेषकर महिला छात्रों पर जिनकी व्यक्तिगत जानकारी बिना सहमति के दुरुपयोग की जा रही है। उन्होंने कहा, सरकार को तुरंत और ठोस कदम उठाने होंगे। इस संबंध में एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। पत्र में मांग की है कि डेटा लीक की तुरंत और निष्पक्ष जांच हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed