DU SOL Admission 2025: ओपन लर्निंग में दाखिला पंजीकरण शुरू, पहले दिन 4000+ छात्रों ने कराया आवेदन
DU SOL Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रविवार से दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए दस जून तक पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU SOL Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रविवार से दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। एक जून शाम छह बजे तक 4468 उम्मीदवारों ने दाखिले के लिए पंजीकरण किया। इसके लिए दस जून तक पंजीकरण कर सकते हैं।
पहली बार डीयू के एसओएल में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को लागू किया गया है। एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो के अनुसार पंजीकरण फॉर्म के तहत आवेदकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। इससे वह एसओएल में दाखिले के लिए पंजीकृत हो जाएंगे जिससे उन्हें प्रोस्पेक्टस मिल जाएगा। अभी तक पंजीकरण व दाखिले साथ-साथ होते थे।
चार चरणों में बंटी पंजीकरण प्रक्रिया
दाखिले की प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा गया है। इसके तहत पहले उम्मीदवार को पंजीकरण करना होगा। उसके बाद उन्हें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी बनानी है जो कि पांच से दस जून के बीच शुरू होगी। आईडी बनने से छात्र को मिलने वाले क्रेडिट उसमें जुड़ते चले जाएंगे। साथ ही डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) की आईडी भी बनेगी।
उन्होंने कहा कि तीसरा हिस्सा शैक्षणिक होगा जिसमें उसे यह सुझाव मिलेंगे कि अंकों के आधार पर वह किस-किस प्रोग्राम में दाखिले के लिए पात्र है। आखिरी चरण में परीक्षा फॉर्म भरना और दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
दस जून के बाद से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। तीन दिन के अंदर सभी अभ्यर्थियों को आकर अपने दस्तावेज सत्यापन कराने होगे।
19 स्नातक कोर्सों में मिलेगा दाखिला
इस बार एसओएल के अंतर्गत 19 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में दाखिला दिया जाएगा। इनमें बीए, बीकॉम, बीबीए जैसे लोकप्रिय कोर्स शामिल हैं। छात्रों को दाखिले से पहले प्रोस्पेक्टस और कोर्स गाइडलाइन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X