फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Sixth and NCWEB Fourth cutoff released, Seats alloted at 40 percent

डीयू की छठी और एनसीवेब की चौथी कटऑफ, 40 फीसदी पर भी हुआ दाखिला

Thu, 01 Aug 2019 01:42 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 01 Aug 2019 01:42 PM IST
सार

  • डीयू की छठी और एनसीवेब की चौथी कटऑफ जारी 
  • अधिकतर कॉलेजों में सामान्य वर्ग के लिए बीए प्रोग्राम में दाखिले के अवसर कम
  • बीकॉम में आठ कॉलेज सेंटर्स पर बंद हुए दाखिले

विज्ञापन
DU Sixth and NCWEB Fourth cutoff released, Seats alloted at 40 percent
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वीमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की चौथी कटऑफ जारी कर दी गई है। इसमें तीसरी कटऑफ के मुकाबले में थोड़ी गिरावट की गई है। कई कॉलेजों मेें तो बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले का अवसर समाप्त हो गया है। वहीं, बीकॉम प्रोग्राम में आठ कॉलेज सेंटर्स पर दाखिले बंद हो गए हैं। 

विज्ञापन


इस कटऑफ में बीकॉम में आरक्षित वर्ग के लिए पर्याप्त मौके हैं। जबकि बीए में एससी श्रेणी के लिए दाखिले बंद हो गए हैं। मिरांडा हाउस ने बीकॉम की कटऑफ 83 फीसदी निकाली है।
विज्ञापन


अब इस कटऑफ के आधार पर 26 कॉलेज सेंटर्स पर 1 अगस्त से लेकर 3 अगस्त 2019 तक दाखिले होंगे। दी गई तारीखों में दाखिले की प्रक्रिया रोज सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकॉम में एसपीएम कॉलेज में सामान्य श्रेणी का दाखिला 74 फीसदी, जबकि अदिति, भगिनी निवेदिता में 62 फीसदी पर हो जाएगा। इसी तरह एसटी श्रेणी में अदिति, भगिनी निवेदिता, आर्यभट्ट, भारती, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, डीडीयू, भीमराव अंबेडकर, जीसस एंड मेरी कॉलेज, लक्ष्मीबाई, मैत्रेयी, माता सुदंरी, सत्यवती, श्री अरबिंदो कॉलेज में 40 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : नए कोर्सेज शुरू कर रहा है गृह मंत्रालय, इसी सत्र से ले सकेंगे दाखिला

हंसराज व मिरांडा हाउस में बीकॉम में एसटी श्रेणी के लिए कटऑफ 48 फीसदी है। इसी तरह बीए प्रोग्राम में भी कुछ कॉम्बिनेशंस में एसटी श्रेणी का दाखिला 40 फीसदी पर हो जाएगा। एनसीवेब के चौथे राउंड के लिए जारी इस कटऑफ को डीयू और एनसीवेब की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय ने छठे राउंड के लिए भी कट-ऑफ जारी कर दिया है। इसके लिए भी दाखिले की प्रक्रिया 1 से 3 अगस्त तक चलेगी। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रह गईं, तो डीयू सातवें राउंड के लिए भी कटऑफ जारी करेगा। सातवीं कटऑफ 6 अगस्त को जारी हो सकती है, जिसके लिए दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 8 अगस्त तक चलेगी।


जानें कहां किस कोर्स में कितनी रही कटऑफ

गार्गी कॉलेज पीजीडीएवी ईवनिंग कॉलेज
  • बीकॉम - 90%
  • बीकॉम (ऑनर्स) - 91%
  • बीएससी (ऑनर्स) मैथेमैटिक्स - 90.50%
महाराजा अग्रसेन कॉलेज
  • बीकॉम (ऑनर्स) - 83.75%
  • बीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स - 82.33%
  • बीए (ऑनर्स) इंग्लिश - 84%
  • बीएससी फिजिकल साइंस केमिस्ट्री - 82.25%
(महिला उम्मीदवारों को कटऑफ में एक फीसदी की छूट दी गई)

ये भी पढ़ें : थ्री इडियट्स के 'फुंगसुक वांगड़ू' के सुझाव, जिन्हें सरकार मान ले तो सुधर जाएगी देश की शिक्षा

केशव महाविद्यालय

  • बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी - 94.75%
  • बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस - 93.75%
  • बीएससी (ऑनर्स) मैथेमैटिक्स - 93%
  • बीएससी फिजिकल साइंस एंड कंप्यूटर साइंस - 87%
हिन्दू कॉलेज
  • बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स - 97.75%
  • बीकॉम (ऑनर्स) - 97.50%
  • बीएससी (ऑनर्स) बॉटनी - 96%
  • बीएससी (ऑनर्स) स्टैटिस्टिक्स - 97.75%
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed