DU PG Mid-Entry Registration: डीयू पीजी मिड-एंट्री के लिए खुली आवेदन विंडो, जानें कितना लगेगा पंजीकरण शुल्क
DU PG Mid-Entry Registration 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मिड-एंट्री पंजीकरण विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
DU PG Mid-Entry Registration: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर सके थे, उनके लिए दो दिवसीय मिड-एंट्री पंजीकरण विंडो खोली गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2025 के अंकों के आधार पर होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 जुलाई 2025, शाम 4:59 बजे तक CSAS (PG) पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार CSAS (PG) पोर्टल पर आवेदन करने से चूक गए या किसी विशेष कोर्स के लिए पंजीकरण अधूरा रह गया था, वे अब प्रति कार्यक्रम 1000 रुपये शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं।
मिड-एंट्री कुछ कोर्सों में लागू नहीं
विश्वविद्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि यह मिड-एंट्री सुविधा कुछ विशेष पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगी। इनमें एमएफए, बीपीएड, एमपीएड, एमए संगीत, खेल कोटा (Sports Quota) और सीडब्ल्यू (सशस्त्र बल) सुपरन्यूमेरी कोटा शामिल हैं। इन कोर्सों के लिए प्रवेश पूर्व निर्धारित नियमों के तहत ही किया जाएगा।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने पहले से आवेदन कर चुके छात्रों के लिए एक सुधार विंडो भी खोली है। इस दौरान वे अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, पात्रता से जुड़े दस्तावेज और कोर्स वरीयताएं अपडेट या ठीक कर सकते हैं।
सुधार विंडो की सुविधा सिर्फ एक बार के लिए दी जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म में बदलाव करते समय पूरी सावधानी रखनी चाहिए। जो भी अभ्यर्थी इसमें बदलाव कर रहे हैं, उन्हें अपना फॉर्म सही तरीके से सेव और सबमिट करना जरूरी है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- अब ‘नया पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सेव और सबमिट करें तथा इसकी प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X