फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Job Fair 2025: Over 5,000 Students Registered, 40+ Companies to Offer Top Career Opportunities

DU Rozgar Mela: 5000 से अधिक ने किया पंजीकरण, 40 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल, छात्रों को मिलेंगे बेहतर अवसर

Mon, 06 Oct 2025 03:13 PM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 03:13 PM IST
सार

DU Rozgar Mela: डीयू रोजगार मेले के लिए पंजीकरण करने के आखिरी दिन रविवार सुबह तक पांच हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कर लिया था। रोजगार मेले में 40 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी।
 

विज्ञापन
DU Job Fair 2025: Over 5,000 Students Registered, 40+ Companies to Offer Top Career Opportunities
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DU Job Fair: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। आठ अक्तूबर को डीयू स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन होगा।

विज्ञापन


डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर में ज्वाइंट डीन प्रोफेसर हेना सिंह ने कहा कि रोजगार मेले को लेकर छात्रों में उत्साह है। रोजगार मेले के लिए पंजीकरण करने के आखिरी दिन रविवार सुबह तक पांच हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कर लिया था। 

विज्ञापन

40 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

रोजगार मेले में 40 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। इसमें आईटी सेक्टर, हॉस्पिटेलिटी सहित कई स्टार्टअप कंपनियां भी हिस्सा लेने आ रही है। कुछ कंपनी ऑनलाइन छात्रों से साक्षात्कार के लिए रूबरू होंगी। रोजगार मेले में डीयू के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रम में नामांकित छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

ऐसे छात्र जो डीयू से पास हो चुके हैं वह भी रोजगार मेले का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पंजीकरण करना जरूरी है। छात्रों की योग्यता के आधार पर उनका चयन होगा। डीयू में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रोजगार पाने के लिए यह अच्छा अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed