फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU CSAS 2025: Phase 3 Admission Process Begins Today, Know Seat Upgradation and Mid-Entry Details

DU CSAS 2025: सीट अपग्रेडेशन हो या मिड एंट्री, डीयू सीएसएएस के तीसरे चरण में छात्रों के पास हैं कई विकल्प

Sat, 02 Aug 2025 03:54 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 02 Aug 2025 03:54 PM IST
सार

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए CSAS के तीसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस चरण में छात्र सीट अपग्रेडेशन, नई अलॉटमेंट और मिड एंट्री जैसे विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
DU CSAS 2025: Phase 3 Admission Process Begins Today, Know Seat Upgradation and Mid-Entry Details
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU CSAS 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के अंतर्गत तीसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में छात्रों को नई सीट अलॉटमेंट, पहले से अलॉट सीट का अपग्रेडेशन, मिड एंट्री एप्लिकेशन और विशेष श्रेणियों के तहत आवेदन का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

सीट अपग्रेडेशन और नई अलॉटमेंट का मौका

वे छात्र जिन्होंने पहले चरण में सीट स्वीकार कर ली थी, लेकिन अब अपनी प्राथमिकता में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए यह तीसरा चरण फायदेमंद हो सकता है। सीट अपग्रेड की सुविधा से छात्र अपनी पसंद की कॉलेज या कोर्स की ओर बढ़ सकते हैं। साथ ही, कुछ छात्रों को इस चरण में पहली बार नई सीट भी अलॉट की जा सकती है।

विज्ञापन

अपग्रेडेशन और प्रेफरेंस री-ऑर्डर की सुविधा

दिल्ली यूनिवर्सिटी CSAS के तीसरे चरण में अपग्रेडेशन और पसंद में बदलाव का मौका मिला है। जो छात्र पहले राउंड में एडमिशन ले चुके हैं, वे 2 अगस्त शाम 5 बजे से 3 अगस्त शाम 4:59 बजे तक कोर्स या कॉलेज की प्राथमिकता बदल सकते हैं।

वहीं, जो छात्र पहले दो चरणों में आवेदन नहीं कर पाए या जिनका फॉर्म रिजेक्ट हुआ था, उनके लिए मिड एंट्री विंडो 8 से 10 अगस्त तक खुलेगी। उन्हें 1000 रुपये नॉन-रिफंडेबल शुल्क के साथ दोबारा आवेदन का मौका मिलेगा।

फीस भरने की आखिरी तारीख 19 अगस्त

CSAS के तीसरे चरण में भाग लेने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे 10 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी प्रेफरेंस (कोर्स और कॉलेज विकल्प) फाइनल कर लें। यही विकल्प अगली सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में मान्य होंगे। छात्रों को यह भी सलाह दी गई है कि वे सीटों की मौजूदा स्थिति (वेकेंसी मैट्रिक्स) देखकर ही फैसला लें।

कॉलेजों की ओर से सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 13 से 17 अगस्त तक चलेगी। छात्रों को दी गई सीट को तय समय में एक्सेप्ट करना होगा। ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त (मंगलवार) शाम 4:59 बजे निर्धारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed