फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU admissions 2020: Delhi University mulls to make entire admission process online due to coronavirus

DU admissions 2020: कोरोना वायरस की वजह से संपूर्ण दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन करने पर हो रहा है विचार

Fri, 10 Apr 2020 09:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 10 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
DU admissions 2020: Delhi University mulls to make entire admission process online due to coronavirus
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वजह से संपूर्ण दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक, दाखिला प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस के मद्देनजर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।  गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से स्थिति गंभीर बनी  हुई है। स्कूल, कॉलेज और सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। देश में 21 दिनों का लॉगडाउन चल रहा है, जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इस संभावना के बीच कॉलेजों से जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्योंकि लॉकडाउन समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। डीयू के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को लिखे पत्र में कहा गया है कि ऐसे प्रयास किए जाए ताकि  फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान विद्यार्थियों को कम आना पड़े। गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य है। कोरोना वायरस की वजह से जो स्थिति बन रही है उसे देखते हुए यह संभावना है कि जल्द ही संपूर्ण दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-COVID-19: विद्यार्थियों को अवसाद से बचाने के लिए इन दो विश्वविद्यालों ने उठाया ये अहम कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 206 पहुंच गई है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। संक्रमित लोगों की संख्या 6761 हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed