फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COVID-19: These two universities took these important steps to save students from depression

COVID-19: विद्यार्थियों को अवसाद से बचाने के लिए इन दो विश्वविद्यालों ने उठाया ये अहम कदम

Fri, 10 Apr 2020 08:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 10 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
COVID-19: These two universities took these important steps to save students from depression
विद्यार्थी

कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। लॉकडाउन के दौरान अवसाद एक ऐसी चीज है, जो विद्यार्थियों के मनोबल को तोड़ सकती है। ऐसे में देश के दो विश्वविद्यालयों ने विद्यार्थियों को मानसिक परामर्श देने, और अवसाद को दूर करने के लिए अहम कदम उठाया है। ये दो विश्वविद्यालय, कोलकाता यूनिवर्सिटी और महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी हैं। आपको बता दें कि यूजीसी भी देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करने का आदेश दे चुकी है।

विज्ञापन


कोलकाता यूनिवर्सिटी ने लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के अवसाद को दूर करने के लिए फ्री ऑनलाइन काउंसलिंग की शुरुआत की है। यह फ्री काउंसलिंग हर दिन बारह घंटे विद्यार्थियों के उपलब्ध रहेगी।  यह मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा 'मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा'  मनोविज्ञान और अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई इस फ्री मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा के तहत विश्वविद्यालय के 13 शिक्षक स्टूडेंट्स के लिए दिन के 12 घंटे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

 
कोलकाता विश्वविद्याल में पढ़ने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। कोलकाता यूनिवर्सिटी से पहले मुंबई यूनिवर्सिटी भी विद्यार्थियों के लिए फ्री ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर चुकी है। ये पोर्टल लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक परामर् देगा। पोर्टल छह भाषाओं में विद्यार्थियों को परामर्श देगा, और उनके मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed