फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission process- shifting round start after fourth cut off list

डीयू दाखिला प्रक्रिया: चौथी कट ऑफ लिस्ट के बाद शिफ्टिंग का दौर शुरू

Sat, 07 Jul 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
DU admission process- shifting round start after fourth cut off list

दिल्ली विश्वविद्यालय में चौथी कट ऑफ लिस्ट छात्रों के लिए सीमित मौके लेकर आई है। चौथी कट ऑफ लिस्ट के आधार पर शुक्रवार से दाखिलों का दौर शुरू हो गया। इस कट ऑफ में पहले दिन ही दाखिला लेने के साथ-साथ छात्रों ने दाखिले भी खूब रद्द कराए। खासकर छात्रों ने ईको, अंग्रेजी व बीकॉम, बीए प्रोग्राम से दाखिले रद्द कराकर दूसरे कॉलेजों मेें दाखिले लिए।  

विज्ञापन


डीयू के काफी कॉलेजों में अब भी बीए प्रोग्राम में दाखिले का चांस बाकी है। वहीं, बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम प्रोग्राम, ईको ऑनर्स में भी दाखिले का अवसर है। ऐसे मेें कट ऑफ में कमी होते ही छात्रों ने कोर्सेज में दाखिला लिया। दरअसल, कॉलेजों की ओर से 0.25 फीसदी की कटौती करने पर भी बड़ी संख्या में छात्र दाखिले के लिए पहुंच रहे हैं। भले ही नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में दाखिले के अवसर काफी कम हो गए हैं लेकिन फिर भी कई छात्रों ने साउथ कैंपस के कॉलेजों से दाखिला छोड़कर नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में गिनी-चुनी सीटों पर दाखिला लिया।    
विज्ञापन


डीयू की चौथी लिस्ट के दाखिलों का दौर सोमवार तक जारी रहेगा। कॉलेज प्रिंसिपल मानकर चल रहे हैं कि इस कट ऑफ के बाद सामान्य के लिए दाखिले के अवसर काफी कम हो जाएंगे। पांचवीं कट ऑफ में कॉलेज सीटों से अधिक दाखिले की स्थिति से निपटने के लिए मामूली गिरावट ही करेंगे। अरबिंदो कॉलेज में चौथी कट ऑफ के पहले दिन जहां 115 दाखिले हुए, वहीं विभिन्न कोर्सेज से 75 दाखिले भी रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में अब तक 970 सीटों पर 769 दाखिले हो चुके हैं। वहीं, शिवाजी कॉलेज में अब तक 1000 सीटें भर चुकी हैं। अब कॉलेज में सभी श्रेणियों के तहत महज 250 सीटें ही बची हैं। वहीं, आर्यभट्ट कॉलेज में शुक्रवार को 26 दाखिले हुए और 72 दाखिले रद्द हुए। दाखिले बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में ही रद्द हुए। अब तक यहां 610 सीटों पर 560 दाखिले हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed