फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2023 Last Date Today To Apply Through Mid-Entry Register At admission.uod.ac.in

DU UG CSAS Admission 2023: डीयू मिड-एंट्री के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका, इस समय तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 19 Aug 2023 12:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 12:48 PM IST
सार

DU Admission 2023: मिड-एंट्री विंडो के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण खुले हैं। पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका है. आप आज शाम 4:59 बजे से पहले-पहले हर हाल में आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
DU Admission 2023 Last Date Today To Apply Through Mid-Entry Register At admission.uod.ac.in
DU UG Admissions - फोटो : Social Media

विस्तार

DU Admission 2023: तीसरे चरण के सीएसएएस के लिए डीयू प्रवेश 2023 की अंतिम तिथि आ चुकी है। कार्यक्रम के अनुसार, एडमिशन के लिए उम्मीदवार आज, यानी 19 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस के तीसरे राउंड (CSAS Phase-3) या मिड-एंट्री (Mid-Entry) में उन उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोली थी, जो पहले और दूसरे फेस में पंजीकरण नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

आज आवेदन करने का आखिरी मौका

उम्मीदवारों के पास आज, 19 अगस्त शाम 4:59 बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन करने का समय है। सीएसएएस चरण 3 में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसएएस यूजी 2023 के तीसरे दौर में सीट आवंटन किया जायेगा। डीयू एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, तीसरा सीट आवंटन रिजल्ट 22 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद, सीट स्वीकारने के लिए उम्मीदवारों के पास 24 अगस्त तक का समय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

1000 रुपये है फीस

मिड-एंट्री एडमिशन के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि ऐसे उम्मीदवारों का उन उम्मीदवारों की सीटों पर कोई दावा नहीं होगा, जिन्होंने शुरआत में पंजीकरण कर दिया था।

विज्ञापन

आवंटित सीटों को करना होगा स्वीकार

मिड-एंट्री विंडो के माध्यम से उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, सीटों की उपलब्धता और अन्य सीएसएएस मानदंडों की पूर्ति के अनुसार ही एडमिशन मिलेगा है। साथ ही, मिड-एंट्री के माध्यम से एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को आवंटित सीट को स्वीकार करना अनिवार्य होगा। अगर कोई उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार नहीं करता है, तो यूओडी में प्रवेश पाने का उसका अधिकार जब्त कर लिया जाएगा। मिड-एंट्री विंडो के माध्यम से आवंटित सीटें किसी भी अगले राउंड में अपग्रेड नहीं की जाएंगी।

डीयू प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, सीएसएएस राउंड 3 आखिरी राउंड है। डीयू सीट उपलब्धता के आधार पर प्रवेश के लिए अगले राउंड की जानकारी देगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed