{"_id":"5d0731ff8ebc3e15b03ed5c9","slug":"du-admission-2019-registration-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU में एडमिशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, 22 जून तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU में एडमिशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, 22 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Mon, 17 Jun 2019 12:00 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट के डीयू में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 22 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि डीयू में देर शाम दाखिला समिति की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इसमें डीयू ने कोर्ट के आदेशानुसार ही जाने का फैसला किया है। यानी, 22 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई और ना ही देर शाम तक कोई जानकारी के अलावा दोबारा दाखिला पोर्टल शुरू हो सका।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन की तिथि 22 जून तक बढ़ाने जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि डीयू ने कोर्ट के आदेशानुसार आवेदन तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कट-ऑफ के लिए भी नया शेड्यूल अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा। देर रात तक पोर्टल के दोबारा शुरू होने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि जिन आवेदकों ने आवेदन कर दिया है और उसमें कुछ कोर्सेज को चयनित नहीं किया है, उनके कोर्स चयनित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के संबंध में अकादमिक परिषद के सदस्य डॉ रसाल सिंह ने कहा है कि डीयू एक बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। इसमें बड़ी संख्या में छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। हितधारक होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया में उन सबकी प्रत्यक्ष भागीदारी होती है। डीयू में एग्जाम ब्रांच की तरह अलग से एडमिशन ब्रांच होनी चाहिए, जो सालभर इस दिशा में काम करते हुए सभी स्टेक होल्डर्स के साथ व्यापक विचार-विमर्श करके प्रवेश नीति बनाए और उसे कार्यान्वित करे।
विज्ञापन
कुछ कॉलेजों ने छपवा लिए थे प्रोसपेक्टस-
हाईकोर्ट की डबल बेंच ने डीयू को 22 जून तक आवेदन प्रक्रिया बढ़ाने व बीते साल के मानकों के अनुसार दाखिले करने का आदेश दिया है। इसका असर कॉलेजों पर भी पड़ रहा है। कुछ कॉलेजों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून से शुरू होने वाले दाखिले के लिए प्रोसपेक्टस छपवा लिए थे। इनमें कोर्सेज के अनुसार शैक्षणिक योग्यता व मानकों की जानकारी भी दी गई है। अब जबकि डीयू आवेदन की तिथि बढ़ा सकता है और कट ऑफ का नया शेड्यूल जारी करेगा तो इससे कॉलेजों को भी अपने प्रोसपेक्टस में बदलाव करने पड़ेंगे। इससे कॉलेजों पर दोगुनी मार पड़ रही है।
कमेंट
कमेंट X