UP NEET UG Counselling: आज से शुरू होगी यूपी नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग, उम्मीदवार ऐसे करें पंजीकरण
UP NEET UG Counselling: आज से यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी, वे नीचे बताए तरीके से पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET UG Counselling Round 2: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश (DGMET UP आज, यानी 16 अगस्त को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 के लिए पंजीकरण नहीं कराया था, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर बेसिक जानकारी सबमिट करनी होंगी।
19 अगस्त को आएगी मेरिट लिस्ट
यूपी नीट यूजी राउंड 2 के पंजीकरण के साथ ही उम्मीदवारों को सिक्योरिटी फीस का भी भुगतान करना होगा और 16 से 19 अगस्त के बीच दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को रिलीज की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश 2023 के लिए अपने पसंदीदा मेडिकल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के विकल्प भर सकेंगे।
च्वाइस लॉकिंग 21 अगस्त से 24 अगस्त तक
ऑनलाइन च्वाइस लॉकिंग के लिए उम्मीदवारों के पास 21 अगस्त सुबह 11 बजे से 24 अगस्त सुबह 11 बजे तक का समय होगा। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर, यूपी नीट यूजी के दूसरे आवंटन का परिणाम 25 या 26 अगस्त को घोषित किया जाएगा। डीएमईटी, यूपी पहले ही इस बात की जानकारी दे चुका है कि शैक्षणिक सत्र 1 सितंबर से शुरू होगा।
फीस स्ट्रकचर
जिन छात्रों ने NEET UG 2023 क्वालिफाई किया है, उन्हें यूपी राज्य कोटा सीटों (UP state quota seats) के लिए 2,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क और 30,000 रुपये सिक्योरिटी फीस के तौर पर फीस जमा करनी होगी। वहीं, निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एमबीबीएस सीट के लिए 2 लाख और बीडीएस सीट के लिए 1 लाख रुपये जमा करने होंगे।
ऐसे करे पंजीकरण
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए आवेदक नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-
- UP NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in 2023 पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन के तहत 'Registration UG (MBBS/BDS)' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करने के लिए अपना नाम, NEET UG रोल नंबर और बाकी की बेसिक जानकारी दर्ज करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जनरेट हुए क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके फिर से लॉगिन करें।
- अब बताए गए प्रारूप के अनुसार अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। ध्यान रहे! फोटो, सिग्नेचर और बाएं हाथ के अंगूठे की तस्वीर का साइज 10 से 30 KB के बीच होना चाहिए।
- इसके बाद, आवेदन शुल्क और सिक्योरिटी फीस का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।