{"_id":"617e5c6883582d067b2efa64","slug":"delhi-university-s-decides-to-named-its-new-institutes-after-sushma-swaraj-and-veer-savarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय का फैसला- सुषमा स्वराज और वीर सावरकर के नाम पर होंगे नए संस्थानों के नाम ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय का फैसला- सुषमा स्वराज और वीर सावरकर के नाम पर होंगे नए संस्थानों के नाम
Sun, 31 Oct 2021 02:36 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:36 PM IST
सार
Delhi University: फैसला लेने का आखिरी अधिकार कुलपति योगेश सिंह के पास था। परिषद के कुछ सदस्यों की असहमति के बाद भी कुलपति ने सुषमा स्वराज और विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) के नाम पर संस्थानों के नाम को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने फैसला किया है कि वह अपने नए संस्थानों के नाम दिवंगत भाजपा नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और दिवंगत आजादी के क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) के नाम पर रखेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में इस बात को लेकर फैसला कर लिया गया है।
विज्ञापन
अगस्त में विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में यूनिवर्सिटी के अंतर्गत बनने वाले नए कॉलेजों और संस्थानों के नाम सरदार पटेल, सुषमा स्वराज, स्वामी विवेकानंद और विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) पर रखने का सुझाव दिया गया था। कार्यकारी परिषद ने टल बिहारी वाजपेयी, सावित्री बाई फुले, अरुण जेटली, चौधरी ब्रह्म प्रकाश और सीडी देशमुख के नाम का भी सुझाव दिया था। फैसला लेने का आखिरी अधिकार कुलपति योगेश सिंह के पास था। परिषद के कुछ सदस्यों की असहमति के बाद भी कुलपति ने सुषमा स्वराज और विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) के नाम पर संस्थानों के नाम को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- DU Cut Off 2021: आज जारी होगी चौथी कट ऑफ सूची, जानिए क्या हैं दाखिले की संभावनाएं
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का भी फैसला किया है। नियुक्ति के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया में बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों के संख्या की अब कोई सीमा नहीं होगी। इससे पहले के नियम के अनुसार उम्मीदवारों के संख्या सीमित कर दी गई थी।
अब तक नहीं शुरू हुए हैं कॉलेज
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में अब तक कक्षाएं शुरू नहीं हुई है। इस सवाल पर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वह कक्षाएं शुरू करने का फैसला दिवाली के बाद लिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से राजधानी के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में सभी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र अब कक्षाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi School Reopen: राजधानी दिल्ली में एक नवंबर को फिर से खुल रहे स्कूल, डीडीएमए ने जारी किए दिशा-निर्देश और एसओपी
कमेंट
कमेंट X