{"_id":"617bf0dc1284b876d70587f7","slug":"du-fourth-cut-off-list-2021-on-october-30-delhi-university-colleges-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Cut Off 2021: आज जारी होगी चौथी कट ऑफ सूची, जानिए क्या हैं दाखिले की संभावनाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Cut Off 2021: आज जारी होगी चौथी कट ऑफ सूची, जानिए क्या हैं दाखिले की संभावनाएं
Sat, 30 Oct 2021 04:29 AM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 30 Oct 2021 04:29 AM IST
सार
Delhi University 4th cut off list 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में दाखिलों के लिए 2021 की चौथी कट ऑफ सूची शनिवार, 30 अक्तूबर, 2021 को जारी की जानी है। चौथी सूची के तहत प्रवेश एक नवंबर, 2021 से शुरू होने वाले हैं।
विज्ञापन
DU Admissions 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University fourth cut off list 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में दाखिलों के लिए 2021 की चौथी कट ऑफ सूची शनिवार, 30 अक्तूबर, 2021 को जारी की जानी है। इससे पहले, दिल्ली विश्वविद्यालय में विशेष कट ऑफ सूची के तहत प्रवेश गुरुवार को बंद हो चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्राचार्यों के लिए सूची के तहत प्राप्त आवेदनों को मंजूरी देने का अंतिम दिन रहा। छात्रों के पास भुगतान प्रक्रिया पूरी करने और अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए शुक्रवार तक का समय था।
विज्ञापन
डीयू ने सोमवार को विशेष कट ऑफ सूची जारी की थी और केवल वे छात्र जिन्होंने पिछली तीन सूचियों के तहत प्रवेश नहीं लिया था, वे विशेष सूची के तहत प्रवेश लेने के पात्र थे। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गुरुवार तक स्पेशल लिस्ट के तहत करीब 2,000 दाखिले हो चुके थे। “विशेष कट ऑफ सूची के तहत प्रवेश आमतौर पर अन्य सूचियों की तुलना में धीमे होते हैं। हालांकि, अंतिम आंकड़े छात्रों के लिए भुगतान पोर्टल बंद होने के बाद शुक्रवार रात तक ही उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
01 नवंबर से फिर शुरू होंगे दाखिले
विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को अपनी चौथी कट ऑफ सूची जारी करने की उम्मीद है और सूची के तहत प्रवेश एक नवंबर, 2021 से शुरू होने वाले हैं। बढ़ती कट ऑफ के बावजूद, विश्वविद्यालय द्वारा पहले घोषित की गई पहली तीन सूचियों के तहत अब तक 60,000 से अधिक प्रवेश पहले ही हो चुके हैं। डीयू में इस साल करीब 70,000 सीटों की पेशकश की जा रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की चौथी और पांचवीं कट ऑफ सूची की घोषणा के बाद, संबंधित कॉलेजों में रिक्त सीटों के मामले में "विशेष अभियान" के तहत प्रवेश के लिए कट ऑफ सूची जारी करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : आईआईएमसी सत्रारंभ : सूचना एवं प्रसारण मंत्री बोले- पत्रकारिता में फैक्ट और फेक के बीच लक्ष्मण रेखा खींचने की जरूरत
कमेंट
कमेंट X