{"_id":"5b37367a4f1c1bc2378b69f7","slug":"delhi-university-issued-answers-of-entrance-examination-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में आए प्रश्नों के उत्तर जारी किए ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में आए प्रश्नों के उत्तर जारी किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, एमफिल के 77 कोर्सेज की हुई प्रवेश परीक्षा में आए प्रश्नों के उत्तर जारी कर दिए हैं। उत्तरों के साथ मास्टर क्वेश्चन पेपर भी जारी किया गया है। प्रवेश परीक्षा में बैठे छात्र इन उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें प्रवेश परीक्षा में किए गए अपने प्रदर्शन का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
छात्र डीयू के दाखिला पोर्टल डीयूडॉटएसीडॉटइन पर जाकर इन उत्तरों को देख सकते हैं। डीयू में प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के रिजल्ट अगले सप्ताह से आने की संभावना हैं, जिसके बाद इन कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जिन कोर्सेज के लिए उत्तर जारी किए गए हैं उनमें बीए ऑनर्स मल्टीमीडिया एंड मॉस कम्यूनिकेशन, बीटेक एंड मैथमेटिकल इनोवेशन, पांच वर्षीय इंटेग्रेटेड कोर्स इन जर्नलिज्म (हिंदी व अंग्रेजी), जैट(बीएमएस, बीबीए, बीए बिजनेस इकोनोमिक्स), एलएलबी, एलएलएम, बीएलएड, बीपीएड, एमए बुद्धिस्ट स्टडी, एमए इको, एमए अंग्रेजी समेत अन्य कोर्सेज शामिल हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X