{"_id":"6778cc729acf2a36010d110f","slug":"delhi-student-stabbed-to-death-outside-school-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi School: दिल्ली शकरपुर में स्कूल के बाहर साथी छात्र से हुआ विवाद, 14 वर्षीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi School: दिल्ली शकरपुर में स्कूल के बाहर साथी छात्र से हुआ विवाद, 14 वर्षीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या
Sat, 04 Jan 2025 11:22 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:22 AM IST
सार
Delhi: दिल्ली के शकरपुर स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के बाहर एक 14 वर्षीय लड़के की अपने सहपाठी से बहस हो गई जिसके बाद उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Delhi School
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक स्कूल के बाहर 14 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह कथित घटना शुक्रवार को पीड़ित और कुछ अन्य छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद हुई।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "विवाद तब हिंसा में बदल गया जब एक छात्र ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर स्कूल गेट के बाहर पीड़ित पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने पीड़ित की दाहिनी जांघ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।"
विज्ञापन
अपराधियों को पकड़ने के लिए शकरपुर पुलिस थाने के साथ-साथ मादक पदार्थ निरोधक दस्ते और स्पेशल स्टाफ की टीमों को मौके पर भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि अब तक सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनकी भूमिका और उद्देश्यों की जांच की जा रही है। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। शकरपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X