Delhi School Result 2024: दिल्ली स्कूल कक्षा 5,8, 9 और 11 के परिणाम जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक
Delhi School Result 2024: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने कक्षा 3, 4, 6, 7, 5, 8, 9 और 11 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र नीचे बताएं तरीके से परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi School Result 2024: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली ने कक्षा 3, 4, 6, 7, 5, 8, 9 और 11 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 3 से 11 तक परिणाम देखने के लिए छात्र और अभिभावक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
Delhi School Result 2024: आवश्यक विवरण
छात्र/अभिभावक परिणाम लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करके स्कोर देख सकते हैं:
स्टूडेंट आईडी
कक्षा
अनुभाग
जन्म तिथि
कोड
Delhi School Result 2024: एडुडेल ग्रेडिंग सिस्टम
एडुडेल एक संपूर्ण ग्रेडिंग प्रणाली का पालन करता है जो छात्रों का मूल्यांकन न केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर करता है बल्कि सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भी विचार करता है। ग्रेडिंग प्रणाली को आम तौर पर परिणामों के साथ रेखांकित किया जाता है, जिससे यह स्पष्ट समझ मिलती है कि अंक कैसे वितरित किए जाते हैं।
Delhi School Result 2024: परिणाम कैसे जांचें?
दिल्ली स्कूल परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले छात्र या अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट: edudel.nic.in पर जाएं
होमपेज पर उपलब्ध DoE परिणाम लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद दिल्ली स्कूल परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करलें।
आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट की एक हार्डकॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X