फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   delhi nursery admission 2022-23 registration last date hurry up to registration

Delhi Nursery Admission 2022-23: दिल्ली नर्सरी कक्षा में दाखिले का अंतिम अवसर आज, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

Fri, 21 Jan 2022 01:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 01:40 PM IST
सार

Delhi Nursery Admission 2022-23: राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चों की स्कूली शिक्षा भी दिल्ली से ही शुरू हो। इसके लिए अभिभावकों को कई जतन करने पड़ते हैं।

विज्ञापन
delhi nursery admission 2022-23 registration last date hurry up to registration
nursery admission 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चों की स्कूली शिक्षा भी दिल्ली से ही शुरू हो। इसके लिए अभिभावकों को कई जतन करने पड़ते हैं। ऐसे ही लाखों अभिभावकों इंतजार रहता है तो वह है दाखिला प्रक्रिया का। लेकिन इस सत्र की दाखिला प्रक्रिया आज खत्म होने जा रही है। नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए दाखिला आवेदन हेतु 21 जनवरी अंतिम तिथि है। यह शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में दाखिलों के लिए अंतिम अवसर है। इसके बाद आवेदन की तिथियों को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में जिन अभिभावकों ने बच्चों के दाखिला आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे तुरंत जमा कर दें। इससे बच्चों का एक साल खराब होने से बच जाएगा। बता दें कि कोरोना महामारी के मामलों की बढ़ती संख्या और पाबंदियों के कारण दिल्ली सरकार की ओर से आवेदन की तिथि को दो सप्ताह बढ़ाकर 21 जनवरी तक कर दिया गया था। वहीं, शिक्षा निदेशालय (डीओई) दिल्ली की ओर से नर्सरी दाखिलों की पूरी प्रवेश प्रक्रिया 31 मार्च, 2022 तक समाप्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

 

पहली सूची चार फरवरी को जारी होने के आसार

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) की ओर से नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में प्रवेश के लिए पहली सूची चार फरवरी, 2022 को जारी की जा सकती है। शिक्षा निदेशालय ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 24 जनवरी, 2020 तक निजी स्कूलों में 75 फीसदी सीटों पर बच्चों के दाखिले संबंधी विवरण को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद 04 फरवरी को दाखिले की पहली सूची जारी की जाएगी। 

 

दाखिलों की वेटिंग लिस्ट भी आएगी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय की योजनानुसार, दाखिले की दूसरी सूची 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। इसके बाद दाखिलों की वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम वेटिंग लिस्ट में होंगे, उन्हें बाद में सीटों के रिक्त बचने पर दाखिला दिया जाएगा। वहीं, 31 मार्च, 2022 तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस बार नर्सरी दाखिले के लिए लगभग ढाई लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed