{"_id":"608930b18ebc3e59274e1b8b","slug":"decision-on-goa-board-exams-2021-to-be-taken-after-april-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोवा बोर्ड परीक्षा 2021: 30 अप्रैल के बाद लिया जाएगा दसवीं-बारहवीं की परीक्षा पर निर्णय ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गोवा बोर्ड परीक्षा 2021: 30 अप्रैल के बाद लिया जाएगा दसवीं-बारहवीं की परीक्षा पर निर्णय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोवा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं पर 30 अप्रैल के बाद निर्णय लेगा। इस बात की जानकारी गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन ने दी है। बोर्ड पहले ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है और अब कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बोर्ड का कहना है कि अभी फिलहाल आगे की नीति के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं और 30 तारीख के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड के चेयरपर्सन भागीरथ शेट्टी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से यह बात कही है।
आपको बता दें कि गोवा बोर्ड ने हाल ही में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया था। बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण की वजह से स्थगित किया गया था। सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के बाद बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया था।
हालांकि, अभी बोर्ड ने यह तय नहीं किया है कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं अब कब होंगी। बोर्ड का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं की तारीख को लेकर कोई भी निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा। बता दें कि इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। जिसकी वजह से कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों को फिर से बंद कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X