फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गुवाहाटी विश्वविद्यालय: कोरोना की वजह से परीक्षाएं स्थगित, 11 मई तक सभी कॉलेज बंद

Tue, 27 Apr 2021 12:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 27 Apr 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Gauhati University Postpones Exam; Shuts Colleges, Hostels Till May 11
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से कॉलेज और विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं और एक बार फिर से विश्वविद्यालयों को बंद किया जा रहा है। अब कोरोना की वजह से गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने भी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और सभी कॉलेजों और संबद्ध संस्थानों को 11 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय ने आज यानी 27 अप्रैल से सभी कॉलेजों और संबंद्ध संस्थानों की ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह फैसला सूबे में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया है।



 

Gauhati University Postpones Exam; Shuts Colleges, Hostels Till May 11
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हालांकि, अभी विश्वविद्यालय की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि स्थगित परीक्षाएं कब से होंगी। विश्वविद्यालय ने अपने बयान में कहा है कि संशोधित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी। सभी कॉलेजों को बंद रखने के साथ ही हॉस्टलों को भी 11 मई तक बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने बयान जारी किया है कि तत्काल प्रभाव से सभी कॉलेजों / संस्थानों में सभी परीक्षाएं  स्थगित कर जाएं। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को अपने लैपटॉप, मार्कशीट और प्रमाणपत्र सहित मूल्यवान सामान साथ ले जाने के लिए कहा गया है।

 

Gauhati University Postpones Exam; Shuts Colleges, Hostels Till May 11
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हालांकि, इस बीच विश्वविद्यालय में आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से चलेंगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं और कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों को फिर से बंद कर दिया है। सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इससे पहले सोमवार 26 अप्रैल को असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा ने सभी शैक्षणिक संस्थान और छात्रावासों को 15 दिनों के लिए बंद रखने के लिए कहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed