😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
DBSE Delhi Board of School Education Registered by Delhi Government Delhi Education Board
{"_id":"60536e258ebc3e59100856bf","slug":"dbse-delhi-board-of-school-education-registered-by-delhi-government-delhi-education-board","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहल : दिल्ली सरकार ने रजिस्टर्ड कराया अपना स्कूल शिक्षा बोर्ड, नाम है डीबीएसई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पहल : दिल्ली सरकार ने रजिस्टर्ड कराया अपना स्कूल शिक्षा बोर्ड, नाम है डीबीएसई
दिल्ली सरकार ने अपनी पूर्व घोषणा पर अमल करते हुए दिल्ली का अपना एक शिक्षा बोर्ड बना लिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली सरकार इस शिक्षा बोर्ड को लेकर गहनता से मंथन कर रही है। जल्द ही सरकार की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।
इस अधिसूचना में ही बोर्ड के कामकाज की रुपरेखा सामने आ सकेगी। फिलहाल, सरकार ने अपना अलग स्कूल शिक्षा बोर्ड बना लिया है और इसका पंजीकरण भी करा लिया गया है। सरकार की ओर से दिल्ली बोर्ड का नाम डीबीएसई यानी दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन रखा गया है।
2 of 4
डीबीएसई : दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala Graphics
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार की छह मार्च, 2021 को हुई बैठक में अपना अलग शिक्षा बोर्ड बनाने की मंजूरी दी गई थी। तब इसका नाम दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी डीबीएसई रखना तय हुआ था। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से इस नाम का मंगलवार को पंजीकरण करा लिया गया है।
3 of 4
डीबीएसई : दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala Graphics
अब दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्वरूप और कार्यप्रणाली को लेकर जल्द ही एक विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाने वाली है। इससे काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अधिकारियों को सरकार के इस कदम से राजधानी के विद्यालयों की मूल्यांकन प्रणाली में एक बहुप्रतीक्षित बदलाव होने की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस उत्सव
- फोटो : Twitter
गौरतलब है कि फिलहाल, दिल्ली में तकरीबन एक हजार सरकारी और 1700 निजी विद्यालय हैं। इनमें से लगभग सभी सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता लिए हुए हैं। शुरुआती तौर पर 2021-2022 के शैक्षणिक सत्र में राजधानी के 20 से 25 सरकारी स्कूल डीबीएसई से जोड़े जाएंगे। इनके नाम तय करने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावकों के साथ परामर्श जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X