Current Affairs: पिछले एक महीने में ऐसा क्या हुआ, जो हर परीक्षा के लिए है बेहद जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को कैसे मिला न्योता?
भारत ने जी-7 देशों का सदस्य न होने के बावजूद इस सम्मेलन में अगर भाग लिया, तो इसका सबसे बड़ा कारण था- फ्रांस और भारत की बढ़ती नजदीकियां। फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस बार जी-7 देशों के समूह के सम्मेलन के लिए सदस्य देशों से अलग कुछ खास देशों को आमंत्रित किया, जो दुनिया की राजनीति में खास जगह रखते हैं। भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल और रवांडा जैसे देशों को भी भारत की तरह इस सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया गया था।अमेजन के जंगलों में लगी आग बुझाएगा जी-7 :
जी-7 अमेजन के जंगलों में लगी आग पर 30 लाख यूरो (22 लाख अमेरिकी डॉलर, करीब 158 करोड़ भारतीय रुपये) खर्च करने को राज हो गया है। यह रकम मुख्य रूप से वहां के जंगलों में लगी भीषण आग बुझाने के लिए अग्निशमन हेलीकॉप्टरों पर खर्च की जाएगी।फ्रांस और चिली के राष्ट्रपति ने 26 अगस्त को इसकी घोषणा बिआरित्ज के रिसॉर्ट में की, जहां पर्यावरण मुद्दे विशेषकर अमेजन में आग के दुष्परिणामों पर चर्चा हुई। वन क्षेत्र बढ़ाने की योजना जी-7 से जुड़े देश-ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका मध्यम अवधि के लिए वन क्षेत्र बढ़ाने की योजना पर भी तैयार हो गए। ब्राजील भी स्थानीय समुदाय के साथ पौधे लगाने के लिए राजी हो गया। गौरतलब है कि ब्राजील में इस साल ही वन क्षेत्र में आग लगने की राब 80 हजार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय समदाय के दबाव में अंततः दो सी 130 हरक्यूलिस विमानों को आग बुझाने के लिए तैनात किया गया है।
जी-7 क्या है?
जी-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। इसे ग्रुप ऑफ सेवन भी कहा जाता है। यह समूह खुद को "कम्यूनिटी ऑफ वैल्यूज" यानी मूल्यों का आदर करने वाला समुदाय मानता है। स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की सुरक्षा, लोकतंत्र और कानून का शासन तथा समृद्धि और सतत विकास, इसके सिद्धांत हैं।
खेल जगत :
भारत की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने रचा इतिहास। 24 वर्षीय सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। स्विट्जलैंड के बसेल में खेले गए फाइनल मुकाबले में सिंधु ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी "ओकुहारा को सीधे सेटों में 21-7, 21-7 से हराया। सिंधु ने इसी के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप का अपना पांचवां मेडल भी जीता।
- भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग के फाइनल में जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
- पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज ने विंस्टन सलेम टेनिस टूर्नामेंट के रूप में करियर का पहला एटीपी खिताब जीता। हुर्काज ने फाइनल में शीर्ष वरीय बेनोइट पियरे को तीन सेटों के मुकाबले में 6-3,3-6, 6-3 से पराजित किया।
कब हुर्ई किसकी नियुक्ति :
केंद्रीय गृह सचिव और 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गाबा को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। गाबा, पी. के. सिन्हा की जगह लेंगे, जो इस पद पर चार साल पूरा करने के बाद कार्यकाल विस्तार के तहत काम कर रहे थे।
- 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय कुमार भल्ला को देश का नया गृह सचिव बनाया गया है।
निधन संबंधि :
पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अरुण जेटली का निधन हो गया। अरुण जेटली बीते कई दिनों से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें एम्स में लाइफ सपोर्ट पर कई दिनों तक रखा गया था। .- भारतीय मूल के प्रख्यात पाकिस्तानी नेता एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता बी एम कुट्टी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनका जन्म केरल के मलप्पुरम नगर में हुआ था।
विज्ञान जगत :
रूस ने दुनिया का पहला तैरता एटमी रिएक्टर लॉन्च किया है, और पर्यावरणविदों की सख्त खतरे वाली चेतावनी के बाद इसे उत्तरी ध्रुव की ओर रवाना कर दिया। एटमी ईंधन से लैस एल्काडेमिक लोमोनोसोच नामक तैरता एटमी रिएक्टर मुरमांस्क के आर्कटिक बंदरगाह से उत्तरी पूर्व साइबेरिया के लिए पांच हजार किलोमीटर के सफर पर रवाना हुआ।
कौन है चर्चित व्यक्ति :
नासा ने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम में मदद करने के लिए भारतीय मूल के डॉ. रितेश टंडन को सम्मानित किया है। रितेश टंडन के अलावा नासा ने 14 और लोगों को सम्मानित किया है।
कहां है चर्चित स्थल :
अमेजन नदी घाटी में फैले वर्षा वन जल रहे हैं। अब तक 47 हजार वर्ग किमी जंगल खाक हो चुके हैं। करीब 55 लाख वर्ग किमी के अमेजन के जंगल 'धरती के फेफड़े' कहे जाते हैं। यहां से दुनिया की जरूरत की 20. प्रतिशत ऑक्सीजन मिलती है।
ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2: सैटेलाइट पर क्यों होती है सोने सी परत, क्या NASA भी करता है इसका इस्तेमाल?
कमेंट
कमेंट X