फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Topper List Released: 20 Candidates Score Highest Marks, Check NTA Topper Names

CUET UG Topper List: सीयूईटी यूजी में 20 अभ्यर्थियों ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एनटीए ने जारी की टॉपर लिस्ट

Fri, 04 Jul 2025 03:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 03:08 PM IST
सार

CUET UG Result 2025 Out: एनटीए ने सीयूईटी यूजी के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ मेधावी छात्रों के विवरण की सूची भी जारी की गई है।
 

विज्ञापन
CUET UG Topper List Released: 20 Candidates Score Highest Marks, Check NTA Topper Names
CUET UG Topper's List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG Result, Topper List 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

CUET UG Result: 13.54 लाख ने कराया पंजीकरण, 10.71 लाख ने दी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 13 मई से 4 जून 2025 के बीच किया गया था, जिसके लिए 13,54,699 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 6,47,934 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,23,988 उपस्थित रहीं। वहीं, पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 7,06,760 रही, जिनमें से 5,47,744 परीक्षा में शामिल हुए। तीसरे लिंग से 5 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3 ने परीक्षा दी। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 10,71,735 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET UG Topper's List 2025: सीयूईटी यूजी की टॉपर लिस्ट भी जारी

परिणाम के साथ-साथ एनटीए ने टॉपर सूची भी जारी की है। एनटीए ने 20 सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का विवरण साझा किया है। परिणाम पीडीएफ के अनुसार, 

  • केवल 1 उम्मीदवार ने अपने चुने हुए 5 विषयों में से 4 में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • कुल 17 उम्मीदवारों ने 3 विषयों (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • कुल 150 उम्मीदवारों ने 2 विषयों (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • कुल 2679 उम्मीदवारों ने 1 विषय (अपने चुने हुए विषयों में से) में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।


पांच विषयों में उच्चतम स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची (दशमलव के बाद दो अंकों तक): 

 

क्रम संख्या आवेदन संख्या स्कोर
1 253510212904 1225.93
2 253510482971 1210.10
3 253510237965 1205.17
4 253510131343 1203.40
5 253510914850 1200.12
6 253510344583 1194.37
7 253510459608 1193.77
8 253510359031 1191.25
9 253510422569 1191.06
10 253510498544 1190.76
11 253510041548 1190.09
12 253510414993 1187.84
13 253510265376 1186.34
14 253510368205 1185.62
15 253510338363 1184.97
16 253510078529 1184.30
17 253510438176 1181.93
18 253510320081 1179.91
19 253510069616 1179.04
20 253510783726 1176.44
विज्ञापन

CUET Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • 'Common University Entrance Test [CUET (UG)-2025]' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी।
  • अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका CUET UG 2025 स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed