CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा का सफल समापन; अब रहेगा उत्तर कुंजी का इंतजार, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड
CUET Result 2025 Date: सीयूईटी यूजी परीक्षा आज पूरी तरह से समाप्त हुई। मूल रूप से परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच आयोजित की गई, लेकिन अकाउंटेंसी का रीटेस्ट 2 से 4 जून के बीच आयोजित किया गया। अब उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी और परिणाम का इतंजार रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Answer Key 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - यूजी परीक्षा भारत में सबसे बड़ी स्नातक प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 13 मई से 3 जून के बीच 13 भाषाओं में किया गया। हालांकि, अकाउंटेंसी री-टेस्ट 2 से जून के बीच आयोजित किया गया। अब सभी को उत्तर कुंजी और परिणाम का इंतजार रहेगा।
सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए लगभग 13.5 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ केंद्रों पर मामूली तकनीकी समस्याएं सामने आईं, लेकिन परीक्षा सभी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़े पैमाने पर सुचारू रूप से आयोजित की गई।
CUET UG Answer Key 2025: उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार
अब अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी और परिणाम का इंतजार है। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि पिछले वर्षों में क्या रूझान रहे हैं। आइए जानते हैं कि पिछले वर्षों में परीक्षा कब आयोजित हुई, उत्तर कुंजी परीक्षा के कितने दिनों बाद जारी हुईं और परिणाम की घोषणा कब की गई।
CUET UG Result 2025: पिछले वर्षों के रुझान
- वर्ष 2022 में परीक्षा 15 जुलाई और 20 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी, जिसकी प्रतिक्रिया पत्रक 8 सितंबर, 2022 को जारी की गई थी।
- वर्ष 2023 में लिए परीक्षा 21 मई से 6 जून तक आयोजित की गई और प्रतिक्रिया पत्रक 28 जून, 2023 को उपलब्ध कराया गया।
- पिछले वर्ष (2024 में) परीक्षा 15 मई को शुरू हुई 24 मई को समाप्त हुई। हालांकि, कुछ उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 29 मई को भी आयोजित की गई थी। पिछले साल एनटीए ने 7 जुलाई को इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष एनटीए विवादों में रहा जिस कारण परीक्षा प्रक्रिया में देरी देखने को मिली थी।
| साल | परीक्षा का आयोजन | उत्तर कुंजी कब जारी हुई |
| 2022 | 15 जुलाई - 20 अगस्त | 8 सितंबर, 2022 |
| 2023 | 21 मई - 6 जून | 28 जून, 2023 |
| 2024 | 15 मई - 29 मई | 7 जुलाई, 2024 |
गौरतलब है कि एनटीए परीक्षा समाप्त होने के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है। यदि इसमें कोई त्रुटि होती है तो उम्मीदवारों को उसे चुनौती देने का अवसर दिया जाता है। उसके बाद सभी त्रुटियों को खत्म करने के बाद अंत में उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाती है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम की घोषणा होती है।
पिछले वर्षों के रूझानों को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि उत्तर कुंजी जून के अंत तक या जुलाई में प्रकाशित की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
CUET UG Answer Key 2025 Download: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
एनटीए के उत्तर कुंजी जारी करने के बाद उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in. पर जाएं।
- “प्रोविजनल आंसर की (CUET UG 2025)” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपनी प्रतिक्रिया पत्रक से उसका मिलान करें।
कमेंट
कमेंट X