फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG Result, Final Answer Key 2025 out at exam.nta.ac.in/CUET-PG; NTA drops 2 questions

CUET PG 2025: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी पीजी का परिणाम; अंतिम उत्तर कुंजी भी की प्रकाशित, दो प्रश्न हटाए गए

Tue, 06 May 2025 08:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 08:02 PM IST
सार

CUET PG 2025 Result: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजों के साथ-साथ एजेंसी ने इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
CUET PG Result, Final Answer Key 2025 out at exam.nta.ac.in/CUET-PG; NTA drops 2 questions
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CUET PG Result, Final Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में तकरीबन चार लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम के साथ ही एनटीए ने इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है, जोकि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने स्कोर की गणना भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक परिणाम नोटिस में लिखा है, "देशभर में 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च और 1 अप्रैल को सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड किया गया। सीयूईटी पीजी की अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। इसके साथ ही आज, 6 मई को सीयूईटी पीजी के स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। जिन्हें उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से प्राप्त कर सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोविजनल आंसर-की में थी कई त्रुटियां

प्रोविजनल आंसर की में त्रुटियों को लेकर कई उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई। उम्मीदवारों ने दावा किया कि प्रोविजनल आंसर की में "तथ्यात्मक रूप से गलत" उत्तर थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी चिंता व्यक्त की और एनटीए से तथ्यात्मक रूप से गलत उत्तर कुंजियों को देखने की मांग की थी। त्रुटियों की समीक्षा के बाद एनटीए ने अब अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है।


एनटीए ने 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की थी। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें 24 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

फाइनल आंसर-की से हटाए गए दो प्रश्न

एनटीए ने फाइनल आंसर-की से दो 2 सवाल हटा दिए हैं। 30 मार्च को शिफ्ट 3 की परीक्षा में मनोविज्ञान के पेपर से एक प्रश्न तथा 22 मार्च को शिफ्ट 2 में आयोजित सामाजिक कार्य के पेपर से एक प्रश्न। परीक्षा 13 मार्च से 2 अप्रैल तक 157 विषयों के लिए तीन पालियों में आयोजित की थी।

CUET PG Result 2025: उम्मीदवारों को अब नतीजों का इंतजार

अब चूंकि अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी गई है, ऐसे में एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। परिणाम उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध होगा। कुल 190 राज्य, केंद्रीय और निजी संस्थान विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी का स्कोर स्वीकार करते हैं।

इससे पहले, कई उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी में त्रुटियों को भी चिह्नित किया था। एनटीए ने बाद में उम्मीदवारों से जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर "कोई निष्कर्ष नहीं निकालने" के लिए कहा और आश्वासन दिया कि एजेंसी एक पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया का पालन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed