CUET PG 2025: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी पीजी का परिणाम; अंतिम उत्तर कुंजी भी की प्रकाशित, दो प्रश्न हटाए गए
CUET PG 2025 Result: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजों के साथ-साथ एजेंसी ने इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG Result, Final Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में तकरीबन चार लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
परिणाम के साथ ही एनटीए ने इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है, जोकि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने स्कोर की गणना भी कर सकते हैं।
आधिकारिक परिणाम नोटिस में लिखा है, "देशभर में 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च और 1 अप्रैल को सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड किया गया। सीयूईटी पीजी की अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। इसके साथ ही आज, 6 मई को सीयूईटी पीजी के स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। जिन्हें उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से प्राप्त कर सकते हैं।"
प्रोविजनल आंसर-की में थी कई त्रुटियां
प्रोविजनल आंसर की में त्रुटियों को लेकर कई उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई। उम्मीदवारों ने दावा किया कि प्रोविजनल आंसर की में "तथ्यात्मक रूप से गलत" उत्तर थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी चिंता व्यक्त की और एनटीए से तथ्यात्मक रूप से गलत उत्तर कुंजियों को देखने की मांग की थी। त्रुटियों की समीक्षा के बाद एनटीए ने अब अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है।
एनटीए ने 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की थी। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें 24 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
फाइनल आंसर-की से हटाए गए दो प्रश्न
एनटीए ने फाइनल आंसर-की से दो 2 सवाल हटा दिए हैं। 30 मार्च को शिफ्ट 3 की परीक्षा में मनोविज्ञान के पेपर से एक प्रश्न तथा 22 मार्च को शिफ्ट 2 में आयोजित सामाजिक कार्य के पेपर से एक प्रश्न। परीक्षा 13 मार्च से 2 अप्रैल तक 157 विषयों के लिए तीन पालियों में आयोजित की थी।
CUET PG Result 2025: उम्मीदवारों को अब नतीजों का इंतजार
अब चूंकि अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी गई है, ऐसे में एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। परिणाम उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध होगा। कुल 190 राज्य, केंद्रीय और निजी संस्थान विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी का स्कोर स्वीकार करते हैं।
इससे पहले, कई उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी में त्रुटियों को भी चिह्नित किया था। एनटीए ने बाद में उम्मीदवारों से जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर "कोई निष्कर्ष नहीं निकालने" के लिए कहा और आश्वासन दिया कि एजेंसी एक पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया का पालन करती है।
कमेंट
कमेंट X